चमोली: कई जनप्रतिनि​धियों के साथ भाजपा में शामिल हुए पूर्व राज्यमंत्री राजा चौहान–

by | Apr 12, 2024 | चमोली, राजनीति | 0 comments

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ ने किया माल्यार्पण, राजा ने कहा देश की संसद में पहाड़ की आवाज बनेंगे अनिल बलूनी–

गौचर(चमोली): कई कद्दावर कांग्रेसियों का पार्टी छोड़कर भाजपा में जाना बदस्तूर जारी है। शनिवार को गौचर में आयोजित हुई केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ की जनसभा में कांग्रेस के कई कद्दावर नेता भारतीय जनता पार्टी में सम्मलित हुए।

इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री राजा चौहान, जिला पंचायत सदस्य ममता देवी, शांति लाल, मनोज कुमार, कमलेश गैरोला, जगदीश प्रसाद, सतवीर सिंह, दीपक कुमार, वीरेंद्र सिंह नेगी, अनसूया प्रसाद, हरि सिंह, राम सिंह ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने उनका माल्यार्पण किया।


भाजपा में शामिल हुए पूर्व राज्यमंत्री राजा चौहान व अन्य-

पूर्व राज्यमंत्री राजा चौहान ने कहा कि मोदी सरकार के विकसित भारत के संकल्प से प्रभावित हूं। देश की तरक्की में हमारा भी योगदान रहेगा। उत्तराखंड में पांचों सीटों पर भाजपा के सांसद विजयी होंगे। गढ़वाल संसदीय सीट से अनिल बलूनी देश की संसद में पहाड़ की आवाज बनेंगे।

Latest News

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...

चमोली: टीबी मुक्त चमोली के लिए युवाओं ने लिया संकल्प, ‘जोश’ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ–

टीबी मुक्त भारत अ​भियान के अंतर्गत युवाओं को टीबी उन्मूलन अ​भियान से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित...

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...
error: Content is protected !!