चेनाप घाटी: दुनिया की नजरों से ओझल प्रकृति की सुंदर नेमत–

by | Apr 14, 2024 | चमोली, पर्यटन | 0 comments

चेनापवैली को नहीं मिल पाई पहचान, दुर्मीताल को विकसित करने की योजना नहीं चढ़ी परवान–

जोशीमठ (चमोली): सीमांत चमोली जनपद में हर तरफ प्राकृतिक पर्यटन क्षेत्र हैं, इनमें कुछ तो प्रसिद्ध हो गए, जहां अच्छी तादात में पयर्टक पहुंचते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जहां सबकुछ होते हुए भी वह दुनिया की नजरों से ओझल हैं। जबकि कुछ जगह को विकसित करने की जरूरत है।

जोशीमठ के सामने सोना शिखर पर थैंग गांव से कुछ दूरी पर चेनापवैली स्थित है। पांच वर्ग किमी के दायरे में फैली यह वैली में फूलों की घाटी की तर्ज पर विभिन्न प्रजाति के फूल खिलते हैं। जैव विविधता से भरपूर यह घाटी जून से सितंबर तक 300 से अधिक रंग बिरंगे फूलों से लगदक रहती है। 13 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित यह घाटी सीजन में हर 15 दिन में रंग बदलती है। अ​धिवक्ता और थेंग गांव निवासी दिलवर सिंह फरस्वाण का कहना है कि चेनाप घाटी के विकास पर ध्यान दिया जाए तो यह पर्यटकों के लिए नया स्थान मिल जाएगा। उन्होंने बताया कि जैव विविधता से भरा यह क्षेत्र रंग बिरंगे फूलों से ढका रहता है। यदि इस क्षेत्र को पर्यटन सर्किट से जोड़ दिया गया तो यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ जाएगी साथ ही स्थानीय युवाओं को भी रोजगार मिल जाएगा।

चेनापवैली

– देहरादून से करीब 300 किमी की दूरी पर स्थित है जोशीमठ। बदरीनाथ हाईवे पर जोशीमठ के पास मारवाड़ी पुल से घाटी के लिए 10 किमी सड़क मार्ग से चलने के बाद करीब 18 किमी की पैदल दूरी तय करनी पड़ती है। पहले दिन मारवाड़ी से थैंग गांव, अगले दिन धार खर्क और तीसरे दिन चार किमी की दूरी तय करने के बाद चेनाप घाटी पहुंचा जा सकता है।

Latest News

दुखद: बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह की मौत–

हाथी पहाड़ के ऊपर चांई गांव और लामबगड़ के बीच जंगल में हुआ हादसा, सेना, आईटीबीपी और एसडीआरएफ ने...

चमोली: बदरीनाथ से सहस्त्रधारा जा रहे हेलीकॉप्टर का संपर्क टूटा–

जोशीमठ घाटी के आसपास से लोकेशन ट्रेस नहीं, हेलीकॉप्टर में पायलेट सहित छह लोग थे सवार-- गोपेश्वर, 30...

जय बदरीनाथ: शरद पूर्णिमा पर फूलों से सजा बदरीनाथ मंदिर, श्रद्धालुओं की संख्या 21 लाख पार–

कपाट बंद होने में चंद दिन शेष, यात्रियों की संख्या 22 लाख के पार पहुंचने की उम्मीद-- बदरीनाथ। शरद...

चमोली: इंटर स्कूल प्रतियोगिता में ज्योति विद्यालय विजेता–

पांच विद्यालयों के 60 छात्र-छात्राओं ने निबंध, भाषण, अंग्रेजी कविता और कला प्रतियोगिता में किया...

चमोली: सामूहिक विकास व आत्मनिर्भता का माध्यम है सहकारिता–

जिला सहकारी बैंक की बैठक में अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने सहकारिता को बढ़ावा देने पर दिया जोर...

जय बदरी-जय केदार: देवभूमि की धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत को रखें संरक्षित: राज्यपाल–

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए बदरीनाथ और केदारनाथ के किए दर्शन-- बदरीनाथ/केदारनाथ। राज्यपाल डॉ...

चमोली: शादी की याद में नवदंपती ने रोपा समलौण पौधा–

समलौण आंदोलन के तहत आयोजित किया गया कार्यक्रम, अभी तक सैकड़ों जगहों पर पौधरोपण कर चुकी हैं संयोजिका...

चमोली: अक्षत नाट्य संस्था ने गढ़वाली बोली में किया चक्रव्यूह का मंचन, अब देहरादून विरासत में गरजेंगा कौरव दल–

अभिमन्यु वध का मार्मिक मंचन देख नम हुईं दर्शकों की आंखें-- गोपेश्वर, 25 अक्टूबर 2026: गोेपेश्वर के...

कार्रवाई: नशे में वाहन चलाना पड़ा अगस्त्यमुनि के युवा को भारी–

बिना डीएल और जरूरी दस्तावेजों के वाहन दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज-- पोखरी (चमोली)। सड़क...
error: Content is protected !!