चमोली: भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर निकाली भव्य झांकी, याद किए गए डॉ. आंबेडकर–

by | Apr 14, 2024 | चमोली, श्रद्धांजलि | 0 comments


वक्ताओं ने कहा समाज के वंचित, शो​षित वर्ग को उनके अ​धिकार और उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ा–

गोपेश्वर: चमोली जनपद में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर वि​भिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित हुए। गोपेश्वर जिला मुख्यालय पर अंबेडकर भवन से मुख्य तिराहे तक भव्य शोभायात्रा आयोजित की गई। इस दौरान बस स्टेंड पर एक सभा का आयोजन भी हुआ। जिसमें वि​भिन्न संगठनों के पदा​धिकारियों, कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।

इधर, भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने समाज के वंचित शोषित समाज को उनके अधिकार और उन्हें समाज के मुख्यधारा में लाने के लिऐ संविधान में स्थान दिया। तत्कालीन देश काल परिस्थिति में डॉ साहेब ने विश्व का सबसे बढ़ा संविधान बनाकर स्वतंत्र भारत के प्रत्येक नागरिक को उनका अधिकारों को कानूनी रूप दिया।

इस मौके पर लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के बदरीनाथ विधानसभा संयोजक गजेंद्र रावत, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र हटवाल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रघुबीर बिष्ट, हरक सिंह नेगी, भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य नन्दन बिष्ट, संदीप रावत, गढ़वाल मंडल संयोजक महिला मोर्चा चंद्रकला तिवारी, पूर्व नगर पालिक अध्यक्ष पुष्पा पासवान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नंदी राणा, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष मोहन नेगी, जिला कार्यालय प्रभारी विनोद कनवासी, बीकेटीसी सदस्य वीरेंद्र असवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता हर्षवर्धन मैठाणी, भाजपा जिला महामंत्री कुलदीप वर्मा, मंडल अध्यक्ष महेंद्र राणा, बल्लभ थपलियाल, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा लक्ष्मी बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य विक्रम बर्त्वाल, वरिष्ठ भाजपा नेता ईश्वर झिंक्वाण आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...
error: Content is protected !!