चमोली: कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने कहा अपने भविष्य के लिए झूठी सरकार के खिलाफ करें मतदान–

by | Apr 15, 2024 | चमोली, राजनीति | 0 comments

कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने नंदानगर और कर्णप्रयाग में की जनसभा, युवाओं से की अपील–

नंदानगर (चमोली): गढ़वाल लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने नंदानगर में कहा कि सरकार बनते ही अग्निवीर योजना को समाप्त कर सेना में स्थाई भर्ती की व्यवस्था करेंगे। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि अपने भविष्य को देखते हुए झूठी सरकार के खिलाफ मतदान करें।

गणेश गोदियाल सोमवार को सुबह साढ़े 11 बजे नंदानगर पहुंचे। लक्ष्मी मार्केट से बस स्टैंड तक रोड शो किया और वहां पर जनसभा को संबोधित किया। गोदियाल ने महंगाई और बेरोजगारी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि सेना के जवान उत्तराखंड की रीड है, लेकिन युवाओं को सेना में भर्ती के बजाय अग्निवीर बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही सेना में स्थाई भर्ती शुरू कराएंगे। अंकिता भंडारी के हत्यारों को सलाखों के पीछे भेजेंगे। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक मतदान की भी अपील की। इस दौरान प्रत्याशी के साथ पार्टी जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, पूर्व विधायक डॉ. जीतराम, महामंत्री संदीप झिंक्वाण, सुखवीर सिंह रौतेला, कमलेश गौड़, कुंवर राम, गोपाल सिंह, उषा रावत, वीरेंद्र रावत, सुरेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।

Latest News

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...

चमोली: ज्योतिर्मठ में चल रहा था क​थित मदरसा, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल–

ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की ​शिकायत, आक्रोश जताया-- ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ...

चमोली: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट–

महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा-- गोपेश्वर:...

चमोली: दशोली में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ, 125 दिन रोजगार की गारंटी–

जनप्रतिनि​धियों और अ​धिकारियों ने देखा योजना के उद्धाटन का सीधा प्रसारण-- गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026:...

चमोली: नंदानगर में बैंड बाजार से कुरुड़ पुल तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू–

पिछले लंबे समय से बदहाल ​स्थिति में थी नगर की आंतरिक सड़क, अब मिलेगी राहत-- नंदानगर, 02 जुलाई 2026:...

बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या 14 लाख के पार, हेमकुंड साहिब में भी बढ़ रही आस्था–

केदारनाथ में अभी तक 1368170 तीर्थयात्री कर चुके भगवान केदार बाबा के दर्शन, हेमकुंड साहिब भी पहुंच...

चमोली: निजमुला सड़क पर काली चट्टान का शीघ्र करें स्थायी उपचार, जिला​धिकारी और लोनिवि के ईई से मिले जनप्रतिनिधि–

बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधार की उठाई मांग...

चमोली: भुलकणा से तुंगनाथ तक तीन किलोमीटर के पैदल ट्रैक को खोलें, पथ प्रकाश की हो व्यवस्था–

भुलकणा में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं सड़क, पार्किंग और सीवर की मांगें...
error: Content is protected !!