गोपेश्वर के चंडिका मंदिर में कन्याओं की पूजा कर भोजन कराया गया, मां चंडिका के दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु–
गोपेश्वर: चमोली जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार को रामनवमी के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा अर्चना कर कन्याओं की पूजा की और उन्हें भोजन कराया। कई जगहों पर कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
गोपेश्वर के चंडिका मंदिर में सुबह से ही कन्याओं के पूजन का कार्यक्रम चलता रहा। पोखरी, नंदानगर, पीपलकोटी, जोशीमठ व अन्य जगहों पर भी कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित हुए।


