आस्था: सेलंग में रम्माण देखने को उमड़ी ग्रामीणों की भीड़–

by | Apr 21, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

हर साल बैसाख माह में होता है मेले का आयोजन, मुखौटा नृत्य के साथ हुए कई धार्मिक आयोजन–

जोशीमठ (चमोली): सेलंग गांव में रविवार को रम्माण का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया। जिसमें मुखौटा नृत्य के साथ विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी के साथ बैसाखी से चले आ रहे मेले का भी समापन हो गया।

पैनखंडा के सेलंग गांव में हर साल बैसाख की संक्रांति पर यह मेला शुरू हो जाता है। मेले में हर दिन भूमियाल देवता पूजा की जाती है और भात का भोग लगाया जाता है। जिसमें गांव का प्रत्येक परिवार शामिल होता है। मेले समापन सांस्कृतिक विरासत रम्माण के साथ होता है। ग्राम पंचायत की संयुक्त बैठक में रम्माण की तिथि घोषित होती है। मेले का दिन गते में निकाला जाता है जो बेजोड़ होना चाहिए और दिन बुधवार या रविवार में से एक होना चाहिए। मेले में भूमियाल देवता की पूजा की जाती है जिसमें लोग अच्छी फसल और देवीय आपदा से रक्षा की कामना करते हैं।

रविवार को ओयाजित किए गए रम्माण मेले में मुख्य रूप से गणेश, राम, लक्ष्मण, सीता, अनुमान ने ढोल की 18 ताल पर नृत्य किया। इसके अलावा सूर्य, कानडू, ईश्वर, गाना-गानी, माल मल युद्ध नृत्य आदि किए गए। चोर का पात्र लोगों का मनोरंजन करता है। अंत में भूमियाल देवता पाश्व पर अवतरित हुए और भक्तों का आशीर्वाद देकर अपने मूल स्थान पर सालभर के लिए विराजमान हो गए।

इस दौरान कृष्णमणि थपलियाल, मोहन सिंह, फरस्वाण, शिशुपाल सिंह भंडारी, कर्ण सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, राजे सिंह, धर्म सिंह, सुदर्शन सिंह, संदेश सिंह, सरिता देवी, भवानी देवी, आशा देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित हुए मानवा​धिकारएसो​सिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया गया सम्मानित-- गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय समरसता...

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...
error: Content is protected !!