चमोली: पुलिस ने छह घंटे के भीतर की कार्रवाई, नाबालिग को टिहरी जनपद से किया बरामद, अ​भियुक्त गिरफ्तार–

by | Apr 21, 2024 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

एक व्य​क्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री को भगाने का एक युवक पर लगाया था आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार–

थराली(चमोली): शनिवार को एक व्य​क्ति ने थाना थराली को किए प्रार्थना पत्र में घेस गांव के एक युवक पर उनकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया।

प्रकरण नाबालिग एवं महिला संबंधी होने के कारण थाना थराली पुलिस द्वारा मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर नाबालिग की सकुशल बरामदगी हेतु थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के सभी सीसीटीवी फुटेज की सहायता एवं कुशल सुरागरसी पतारसी करते हुए नाबालिग अपहृता को अभियोग पंजीकृत होने के मात्र छह घंटे के भीतर ही जनपद टिहरी गढ़वाल थाना देवप्रयाग क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया।

अभियुक्त राहुल को पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार गिरफ्तार कर उचित वैधानिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला करागारपुरसाड़ी भेज दिया गया है। पुलिस टीम में देवाल चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विनोद सिंह, होमगार्ड दिगंबर और महिला होमगार्ड ​शिवानी मौजूद रहे।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!