चमोली: नाबालिग भांजी के साथ नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म–

by | Apr 29, 2024 | चमोली, दुष्कर्म | 0 comments

आरोपी मामा को राजस्व पुलिस ने किया गिरफ्तार, अदालत ने भेजा पुरसाड़ी कारागार–

गोपेश्वर: चमोली जनपद में रिश्ते तार-तार करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक व्य​क्ति ने अपनी नाबालिग भांजी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। नाबालिग ने अपने परिजनों को यह बात बताई, जिसके बाद परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक अ​भिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

यह घटना चमोली जनपद के थराली तहसील क्षेत्रांतर्गत एक गांव में हुई। पीड़िता के परिजनों ने राजस्व पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी 15 वर्षीय बेटी के साथ मामा ने नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया है। राजस्व पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसे सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्म सिंह की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

राजस्व पुलिस के अनुसार आरोपी यह कहते हुए भांजी को अपने साथ ले गया था कि उसके घर में कुछ समय बाद बड़ा धार्मिक अनुष्ठान होने वाला है, जिसकी तैयारी में भांजी कुछ हाथ बंटा लेगी। आरोपी 21 अप्रैल को पीड़िता को अपने साथ ले गया और कई दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब पीड़िता वापस घर आई तो उसने परिजनों को आपबीती बता दी। 27 अप्रैल को परिजनों ने राजस्व पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया। जिसके बाद 28 अप्रैल को अरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को आरोपी को गोपेश्वर जिला न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पुरसाड़ी कारागार भेज दिया गया है।

Latest News

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश की संभावना को देेखते हुए जिला​धिकारी गौरव कुमार ने जारी किए आदेश...

जय हिंद: गोपेश्वर में पूर्व सैनिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान, देशभक्ति गीत भी गूंजे–

पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में हुआ कार्यक्रम, दशोली ब्लॉक के पूर्व सैनिक, अर्द्धसैनिक बल के जवान, वीर...

जाे बोले सो निहाल: 99 वर्ष की हरवंत कौर ने दसवीं बार किए हेमकुंड साहिब के दर्शन–

14 किलोमीटर पैदल यात्रा पूरी कर जत्थे के साथ पहुंचीं, गोविंदघाट गुरुद्वारा प्रबंधन ने किया...

देवभूमि में रक्तदान कर जीवन को धन्य कर गई अहमदाबाद की वैशाली और डॉ. हितेश–

गोपेश्वर जिला अस्पताल में वैशाली ने किया 144वां रक्तदान, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी ने किया सम्मानित...

चमोली: मॉडल विलेज मैठाणा के विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन–

मेडिकल कॉलेज, विज्ञान संकाय, मिनी स्टेडियम और कृषि प्रशिक्षण केंद्र सहित 11 प्रमुख मांगें उठाईं...

चमाेली: गोपेश्वर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे प्राथमिक शिक्षक संघ के ​शिक्षक–

प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से लगाई गुहार, टीईटी से छूट और ओपीएस बहाली की मांग उठाई-- गोपेश्वर, 17...

ऑपरेशन प्रहार: चमोली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार–

बदरीनाथ और गोविन्दघाट पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें व 5 लीटर कच्ची शराब...

हादसा: फाटा-तरसाली मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत–

एसडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ और फायर सर्विस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया-- रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई...

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...
error: Content is protected !!