​शिक्षार्थी आइये: चमोली में 7236 छात्र-छात्राओं ने लिया सरकारी विद्यालयों में प्रवेश–

by | May 1, 2024 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

जनपद के 1309 विद्यालयों में आयोजित हुआ प्रवेशोत्सव, नए छात्र-छात्राओं को पहनाई गई फूलमाला–

गोपेश्वर: चमोली जनपद के समस्त विद्यालयों में बुधवार को प्रवेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रवेशोत्सव पर जनपद के 1309 विद्यालयों में 7236 नए छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। विद्यालय में प्रवेश लेने वाले नए छात्र-छात्राओं का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही उन्हें ट्रेक शूट व बैग भी बांटे गए। मुख्य ​शिक्षाअ​​धिकारी कुलदीप गैरोला ने छात्र-छात्राओं को संबो​धित भी किया। जिले के 908 प्राथमिक विद्यालयों में 662 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया।

195 जूनियर स्तर के विद्यालयों में 4456 जबकि 206 इंटर कॉलेजों में 2118 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। नए प्रवेश पर छात्र-छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। छात्र-छात्राओं को मिष्ठान वितरण भी किया गया। राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर में आयोजित हुए कार्यक्रम में सीईओ कुलदीप गैरोला ने कहा कि लगातार गंभीर होकर प्रयास करने से ही सफलता हासिल होती है। उन्होंने अभिभावकों से भी घर में बच्चों पर नजर रखने की सलाह देते हुए कहा कि माता-पिता को पता होना चाहिए कि उनका बच्चा कहां जा रहा है।

किसके साथ घूम रहा है। साथ ही सोशल मीडिया पर बच्चे किस तरह की सामग्री देख रहे हैं इसपर भी नजर रखनी चाहिए। जीआईसी गोपेश्वर के प्रधानाचार्य कर्मवीर सिंह ने बताया कि विद्यालय में 91 नए छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। इस मौके पर ​​शिक्षक डीएस कंडेरी, केएस रावत, कृष्ण पुरोहित, अनूप खंडूडी, ऊषा रावत, पीटीए अध्यक्ष हरीश पुरोहित के साथ ही कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...

चमोली: टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में हिंदी पखवाड़ा शुरू–

30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं के जरिए हिंदी के प्रयोग को दिया जाएगा बढ़ावा...

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...
error: Content is protected !!