मॉक अभ्यास: चमोली में चारों ओर अफरा-तफरी, कहीं भगदड़ मची तो कहीं जंगल की आग से एक मकान में फंसे 20 से 25 लोग–

by | May 2, 2024 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

जिला कंट्रोल रुम को मिल रही सूचनाएं, रेस्क्यू अ​भियान शुरू, जिले से लेकर तहसील स्तर के अ​धिकारी हुए अलर्ट–

गोपेश्वर: चमोली जनपद में चारधाम यात्रा मार्ग के साथ ही वि​भिन्न जगहों पर मॉक अभ्यास किया। मॉक अभ्यास में कंट्रोल रुम को पहली सूचना मिली कि भारी बारिश के कारण सुबह 10.07 बजे बदरीनाथ हाईवे पर बाजपुर में रोड ब्लाक होने की सूचना है। दोनों तरफ करीब 150 गाडियांखडी हैं। एनएचआईडीसीएल के अ​धिकारियों को मौके पर जाने के लिए सूचना दे दी गई। आईआरएस के अधिकारियों को कंट्रोल रुम में पहुंचने के निर्देश दिए गए।

कंट्रोल रुम से दूसरी घटना की सूचना मिली कि प्रसार प्रशिक्षण केंद्र रौलीग्वाड़ के कार्यालय एवं हास्टल में आग लगने की सूचना दोनों भवनों में करीब 20 लोगों के फंसे होने की सूचना है, जिस पर कंट्रोल रुम से फायर सर्विस, पुलिस, मेडिकल, विद्युत, जल संस्थान की टीम घटना स्थल के लिए रवाना हुई।

तीसरी घटना यह मिली कि चटवापीपल, गौचर के पास सुबह 10.26 बजे एक बस गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बस में 22 से 25 लोग बताए जा रहे हैं। जिस पर उप जिलाधिकारी को एसडीआरएफ, आईटीबीपी गौचर, डीडीआरएफ, मेडिकल टीम, 108 जिला के एंंबुलेंस, पूर्ति विभाग के अधिकारियों को समस्त संसाधनों के साथ मौके पर जाने हेतु अवगत कराया गया।

चौथी घटना यह कि गोविंदघाट में सूचना मिली है कि टैक्सी स्टैंड के पास भारी भीड़ में भगदड़मच गई है। कई लोग घायल हो गए हैं। इन घटनाओं पर अ​धिकारी व रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया। रोली ग्वाड़ में अ​ग्निशमन विभाग के कर्मियों व अन्य एजेंसियों की ओर से आग पर काबू पा लिया गया है। घायलों को रेस्क्यू कर दिया गया है।

Latest News

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...
error: Content is protected !!