मामूली कहासुनी में ग्राहकों ने की दुकानदार की धुनाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार–

by | May 2, 2024 | चमोली, मारपीट | 0 comments

घायल व्यापारी का अस्पताल में चल रहा इलाज, आक्रो​शित व्यापारियों ने किया थाने का​ घेराव, तीन घंटे बंद रखा बाजार

नंदानगर(चमोली): बाजार में बुधवार को रात करीब आठ बजे सामान की खरीदारी करते वक्त दो लोगों ने दुकानदार के साथ मारपीट कर दी और दुकान में रखे सामान को नष्ट कर दिया। मारपीट में व्यापारी को गंभीर चोटें आयी हैं। अन्य व्यापारियों की मदद से उन्हें सीएचसी नंदानगर में भर्ती कराया गया है। बृहस्पतिवार को सुबह आक्रो​शित नंदानगर के व्यापारियों ने व्यापार संघ अध्यक्ष नंदन सिंह रावत के नेतृत्व में व्यापारियों ने नंदानगर थाने का घेराव कर दिया साथ ही बाजार भी बंद कर दिया। जिस पर पुलिस ने आरोपी सुनील फरस्वाण और हरेंद्र खत्री को गिरफ्तार कर लिया है।

बुधवार रात को करीब आठ बजे बाजार में दुकानदार जगदीश मैंदोली के साथ सामान खरीदने पहुंचे सुनील और हरेंद्र की कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दुकानदार के साथ मारपीट कर दी। साथ ही दुकान का सामान भी नष्ट कर दिया गया। आक्रो​शित व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को सुबह ही एकत्रित होकर थाने का घेराव किया। पुलिस की ओर से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद मामला शांत हो पाया। नंदानगर थाने के थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस मौके पर विकी पंवार, दिलवर कठैत, दर्शन सिंह, सुदर्शन नेगी, प्रकाश मैंदोली, त्रिलोक सिंह, चिंताम​णि मैंदोली, सोहन सिंह, राजेंद्र सिंह, आलोक, हुकम सिंह, ललिता प्रसाद, प्रताप सिंह आदि मौजदू रहे।

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!