जंगल की आग गांव तक पहुंची, एक गौशाला जलकर हुई राख, मवेशी सुर​क्षित–

by | May 2, 2024 | आगजनी, चमोली | 0 comments

चीड़ के जंगल में भड़की आग, रातभर आग बुझाने में जुटे रहे ग्रामीण, घरों का पानी भी आग बुझाने में लगाया–

गोपेश्वर:दशोेली विकास खंड के ग्राम पंचायत रौलीग्वाड़ के रिखुलीसैंण में जंगल की आग गांव तक पहुंच गई, जिससे गांव में एक गौशाला जलकर राख हो गई है। ग्रामीणों ने गौशाला में रखे मवे​शियों को पहले ही अन्यत्र बांध दिया था, जिससे बड़ी घटना होने से बच गई। जंगल की आग गांव में पहुंचने की सूचना पर वन विभाग और फायर सर्विस के कर्मी मौके पर पहुंचे, तब जाकर आग को काबू किया जा सका।

बुधवार को देर शाम रौली गांव के चीड़ के जंगल में आग भड़क गई। रात तक आग गांव के करीब पहुंच गई। ग्रामीण मनोज कुमार की गोशाला आग की चपेट में आने से राख हो गई। जबकि ग्रामीण वहां बंधे मवे​शियों को पहले ही सुर​क्षित स्थान पर ले गए थे। ग्राम प्रधान दीपा देवी ने बताया कि ग्रामीणों ने आग बुझाने के लिए अपने घरों का पानी भी समाप्त कर दिया और पौधों की टहनियाें से आग बुझाई। उन्होंने बताया कि असामाजिक तत्वों ने जंगल में आग लगाई, जिससे चीड़ की सूखी प​त्तियों पर आग भड़क गई। उन्होंने प्रभावित परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

Latest News

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...

पश्चिम बंगाल में जीत पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा, गोपेश्वर-जोशीमठ में जश्न–

बदरीनाथ में प्रधानमंत्री के नाम की विशेष पूजा, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी...

चमाेली: निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत–

एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी ​शिक्षक कमल किशोर डिमरी हुए सेवानिवृत्त, सजी महफिल, पुरानी यादें हुई ताजा–

अक्षत नाट्य संस्था की ओर से आयोजित किया गया भव्य विदाई समारोह, ​शिक्षक और गणमान्य लोग हुए शामिल...

चमोली: कंडारा में 4 से 6 जून तक सजेगा दशोली गढ़ कौथिग, काफल और लिंगुड़ा के स्टॉल होंगे आकर्षण का केंद्र–

कौ​थिग के आयोजन को लेकर बैठकों का दौर शुरू, कौ​थिग के भव्य आयोजन को लेकर बैठक में हुआ मंथन...

चमोली: इंजीनियरिंग कॉलेज में नीट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 250 ने किया था पंजीकरण–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुई परीक्षा, पढ़ें, कितने अभ्य​र्थियों ने दी नीट परीक्षा, डीएम...

छलिया मौसम: चमोली में तीन दिन का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर–

जिलाधिकारी की श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील, अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित स्थानों पर...

बढ़ते जन सैलाब के बीच बाबा केदार के भक्तों की सुरक्षा बढ़ाई, बम निरोधक दस्ता द्वारा की जा रही सघन चेकिंग–

केदारनाथ धाम के वि​भिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में बम डिस्पोजल स्क्वाड ने की विशेष चेकिंग-- केदारनाथ...

जिला प्रशासन की सजगता और मानवीय संवेदनशीलता से बची 10 माह की मासूम की जिंदगी–

सीएमओ ने की अपील, उच्च हिमालयी क्षेत्र में 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यात्रा में लाने से बचें...
error: Content is protected !!