चमोली: जंगल में आग लगाकर उसे सोशल मीडिया पर डालना तीन युवकों को पड़ा महंगा–

by | May 4, 2024 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

चमोली पुलिस ने तीनों युवकों को किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज किया, इंस्टाग्राम पर अपलोड वीडियो में युवा कह रहे हमारा काम है आग लगाया और आग पर चलना–

गोपेश्वर: चमोली पुलिस ने सोशल मीडिया पर वना​ग्नि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बनाई वीडियो का संज्ञान लेते हुए तीन युवाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वीडियो की जांच की तो यह वीडियो पांडवाखाल, गैरसैंण चमोली का होना पाया गया है।

पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर गैरसैंण पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर बिहार निवासी बृजेश कुमार, सलमान और शुखलाल को गिरफ्तार कर धारा 26 भारतीय वन अ​धिनियम के तहत सार्वजनिक संप​त्ति नुकसान निवारण अ​धिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीनों युवकों को थाना गैरसैंण लाया गया है।

पूछताछ में युवकों ने बताया कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए उन्होंने यह वीडियो अपलोड किया था। युवा वीडियाे में कह रहे हैं हमारा काम है आग लगाना और आग से खेलना। पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने वनों को आग से बचाने की अपील की है।

Latest News

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...
error: Content is protected !!