​शिकंजा: चमोली पहुंची मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम, आरोपी को पाखी गरुड़ गंगा से किया गिरफ्तार–

by | May 5, 2024 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

होम स्टे में ठहरा, लेकिन होम स्टे संचालिका ने नहीं मांगी आईडी, पुलिस ने किया चालान, पड़ें पूरा मामला–

गोपेश्वर (ब्यूरो): मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने एक आरोपी को इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से रविवार को पाखी गरुड़ गंगा से गिरफ्तार किया। अ​भियुक्त पर मुंबई में 67 आईटी एक्ट व इलेक्ट्रॉनिक साधनों द्वारा यौन उत्पीड़न संबंधी मामला दर्ज है। वहीं, अप्रैल माह में अ​भियुक्त जोशीमठ के एक होम स्टे में काफी दिनों तक ठहरा, लेकिन होम स्टे संचालिका की ओर से न तो उसकी आईडी ली गई और इसकी जानकारी भी पुलिस प्रशासन को नहीं दी गई, जिस पर पुलिस ने संबं​धित होम स्टे संचालिका का पुलिस अ​धिनियम के तहत चालान किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, साइबर थाना क्राइम ब्रांच मुंबई में कमलाकार तिरोहकर पुत्र कमलाकार नारायण तिरोहकर, निवासी पुणे महाराष्ट्र के विरुद्ध 67 आईटी एक्ट के साथ ही महिला पर आरपा​धिक बल प्रयोग करना, अपमानित करना, आपरा​धिक धमकी देना, मानहानि सहित वि​भिन्न धाराओं में मामला दर्ज है।

मुंबई पुलिस सर्विलांस की मदद से जोशीमठ के एक होम स्टे में पहुंची। यहां आरोपी की तलाशी ली गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। आरोपी 12 अप्रैल से यहां एक होम स्टे में ठहरा होना पाया गया। लेकिन होम स्टे संचालिका की ओर से आरोपी की न तो आईडी ली गई और इसके बारे में पुलिस को भी जानकारी नहीं दी गई। जिस पर पुलिस ने उसका चालान किया। वहीं, रविवार को इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से पुलिस ने उसे पाखी गरुड़ गंगा के समीप गिरफ्तार कर दिया। उसे ट्रांजिट रिमांड के लिए न्यायालय जोशीमठ में पेश किया गया।

Latest News

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...

चमोली: टीबी मुक्त चमोली के लिए युवाओं ने लिया संकल्प, ‘जोश’ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ–

टीबी मुक्त भारत अ​भियान के अंतर्गत युवाओं को टीबी उन्मूलन अ​भियान से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित...

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...
error: Content is protected !!