नया रिकॉर्ड: केदारनाथ धाम के दर्शनों को उमड़ा तीर्थयात्रियों का सैलाब, केदारनाथ में शुरू हुई बारिश–

by | May 10, 2024 | आस्था, रूद्रप्रयाग | 0 comments

पहले दिन अखंड ज्योति के दर्शनों को पहुंचे 29000 से अ​धिक श्रद्धालु, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट भी खुले–

रुद्रप्रयाग/उत्तरकाशी: शुक्रवार को केदारना​थ के साथ ही गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के ​लिए वि​धि-विधान से खुल गए हैं। केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा में पहले दिन सर्वा​धिक 29000 से भी अ​धिक तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शनों को पहुंचे हैं। केदारनाथ में पहले दिन तीर्थयात्रियों के पहुंचने का यह नया रिकॉर्ड है।

गंगोत्री धाम-

तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शनों के लिए लालायित दिखे। देर शाम को केदारनाथ में बारिश शुरू हो गई थी, इसके बावजूद भी तीर्थयात्री केदारनाथ के दर्शनों को पैदल रास्ते से जाते रहे। वहीं, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट भी ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए गए हैं। इन धामों में भी तीर्थयात्री जमकर पहुंचे हैं। तीर्थयात्रियों के हुजूम को देखते हुए तीर्थयात्रा के इस बार बेहतर चलने की उम्मीद है। इधर, बदरीनाथ धाम के कपाट खोलने की शुरूआत भी हो गई है।

यमुनोत्री धाम

शुक्रवार को जोशीमठ नृसिंह मं​दिर में पूजा अर्चना के बाद आदिगुरु शंकराचार्य की गददी, रावल, धर्मा​धिकारी और वेदपाठी बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हो गए हैं। रात्रि प्रवास के लिए यात्रा योगबदरी मंदिर पांडुकेश्वर पहुंच गई है, शनिवार को योगबदरी मंदिर से कुबेर और उद्धवी जी की डोली के साथ यात्रा बदरीनाथ धाम पहुंचेगी और रविवार को सुबह छह बजे शुभ मुहुर्त में बदरीनाथ धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

बदरीनाथ धाम

Latest News

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...

बिग ब्रेकिंग: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी करने वाला आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार–

पुलिस ने देर रात देहरादून से किया गिरफ्तार, बदरीनाथ ले जाया गया आरोपी, आज न्यायालय में होगा पेश...

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...
error: Content is protected !!