चमोली: अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में ​किसी ने किया निराश तो किसी ने जगाई आस–

by | May 13, 2024 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

दसवीं में तीन तो इंटर में दो विद्यालयों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत, दसवीं में 70.66 जबकि इंटर में 75.28 रहा परिणाम–

गोपेश्वर (चमोली): चमोली ​जिले में सीबीएसई का परीक्षाफल कहीं बेहतर तो कहीं निराश करने वाला रहा। जनपद में सीबीएसई से संबद्ध 18 अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज का परीक्षा परिणाम कुछ जगह पर काफी अच्छा रहा तो कुछ जगह पर उत्तीर्ण प्रतिशत बहुत कम रहा है। सबसे खास बात यह है कि जिले के सबसे दूरस्थ विद्यालय जीआईसी उर्गम का 10वीं का परीक्षा परिणाम इस बार भी शत प्रतिशत रहा है। पिछले साल भी यहां परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा था। जिले के सरकारी विद्यालयों में दसवीं का 70.66 तो बारहवीं का 75.28 प्रतिशत रहा है।

दसवीं में दो विद्यालयों का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। जिसमें एक जोशीमठ ब्लॉक का जीआईसी उर्गम व नारायणबगड़ ब्लॉक का जीआईसी कोठली शामिल है। जबकि तीन विद्यालयों का परिणाम 50 प्रतिशत से कम रहा है। जीआईसी गड़कोट 45 प्रतिशत, जीआईसी रोहिड़ा 40.74 प्रतिशत और जीआईसी पोखरी 44.74 प्रतिशत शामिल हैं। जबकि कई ऐसे हैं जिनका परिणाम 50 और 60 प्रतिशत के बीच है। जबकि आठ विद्यालयों का परिणाम 80 प्रतिशत से अधिक रहा है। इधर, इंटरमीडिएट में तीन विद्यालयों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। जीआईसी गैरसैंण, जीआईसी सिमली और जीआईसी गडकोट शामिल हैं। जबकि एक विद्यालय जीआईसी सितेल का परीक्षा परिणाम 50 प्रतिशत से कम रहा है। 12 विद्यालयोें का परीक्षा परिणाम 80 प्रतिशत से ऊपर रहा है।

Latest News

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...

चमोली: 200 मुर्गियों से बदली तकदीर, सल्ला-रेतोली गांव की सुमन बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल–

रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...

रुद्रप्रयाग: नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध–

रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...

घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीण हुए एकजुट, अब आमरण अनशन की तैयारी–

तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...
error: Content is protected !!