रुद्रप्रयाग: सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर कर रहे थे हुड़दंग, रुद्रप्रयाग पुलिस ने निकाली खुमारी–

by | May 14, 2024 | कार्रवाई, रूद्रप्रयाग | 0 comments

जनपद में हुड़दंगियों पर लगातार चल रहा पुलिस का डंडा, अभी तक ऑपरेशन मर्यादा के तहत 25 लोगों पर हो चुकी कार्रवाई–

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा शुरूआत से ही अपने पूरे सबाब पर है, जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं के लिए भीड़ प्रबंधन की जिम्मेदारी पुलिस की ओर से बखूबी निभाई जा रही है। लेकिन श्रद्धालुओं के बीच यात्रा की आड़ में कई नशेड़ी और हुड़दंगीप्रवृ​त्ति के लोग भी धाम क्षेत्र या यात्रा पड़ावों तक पहुंच रहे हैं।

गत दिवस देर शाम सोनप्रयाग पार्किंग में पुलिस टीम को कुछ युवक महिंद्रा थार की छत में बैठकर शराब का सेवन करते दिखाई दिए। जब पुलिस टीम की ओर से उन्हें इसके लिए रोका गया तो, वे उल्टा रौब जमाने लगे। पुलिस के समझाने बुझाने के बाद इन अमर्यादित युवाओं ने माफी तो मांग ली, लेकिन पुलिस ने धाम क्षेत्र में ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए इनके विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए इनको सोनप्रयाग क्षेत्र से वापस भेज दिया है।

पुलिस कार्रवाई के बाद मांगी माफी-

पुलिस की ओर से तुशार चौधरी, निवासी गढ़ी, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश, अभिषेक चौधरी, निवासी रजापुर, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश, दीपांशु, निवासी रजापुर, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश और राहुल, निवासी सिकराव, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के विरुद्ध चालानी कार्रवाई अमल में लाई गई। पुलिस की ओर से अभी तक 25 व्यक्तियों के विरुद्ध ऑपरेशन मर्यादा के तहत कार्रवाई की गयी है।

Latest News

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...

चमोली: टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में हिंदी पखवाड़ा शुरू–

30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं के जरिए हिंदी के प्रयोग को दिया जाएगा बढ़ावा...

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...
error: Content is protected !!