चमोली: चट्टान से टकराया टेंपो ट्रेवलर, चालक समेत तीन यात्री हुए चोटिल–

by | May 14, 2024 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

25 तीर्थयात्री ​थे सवार, एक अन्य दुर्घटना में पहाड़ी से टकराई कार, सभी यात्री सुर​क्षित–

गोपेश्वर (चमोली): बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में वाहन पहाड़ी और चट्टान से टकरा गए। बुधवार को बदरीनाथ धाम से तीर्थयात्रियों को लेकर लौट रहा टेंपो ट्रेवलर शाम लगभग साढ़े सात बजे गोविंदघाट के पास जेपी चट्टान से टकरा गया। जिससे वाहन के आगे का शीशा और टायर क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में नेपाल से आए 25 तीर्थयात्री सवार थे, जिनमें से चालक सहित तीन लोग चोटिल हो गए। उन्हें गोविंदघाट थाने के थानाध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण सरकारी वाहन से प्राथमिक उपचार के लिए पांडुकेश्वर लाए। जबकि अन्य यात्रियों को कोई चोट नहीं आई है। वे सुरक्षित हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीर्थयात्रियों का रेस्क्यू किया गया।

इधर, बदरीनाथ धाम जा रही यात्रियों की कार मंगलवार को हनुमान चट्टी से करीब दो किमी आगे अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई। सूचना पर बदरीनाथ थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। कार में चार लोग थे जो ग्रेटर नोएडा से बदरीनाथ जा रहे थे। यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि कार पहाड़ी से टकराने के बाद सड़क से नीचे की ओर ढलान में झूल गई थी। सभी यात्रियों को बदरीनाथ भिजवाया और प्राथमिक उपचार दिया गया।

Latest News

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...
error: Content is protected !!