जब गोपियों और कृष्ण की अद्भुत महा रासलीला के गवाह बने थे भगवान गोपीनाथ –

by | Aug 30, 2021 | आस्था, चमोली | 0 comments

गोपेश्वर। उत्तराखंड में कण-कण में शिव का वास है। वृंदावन भगवान श्रीकृष्ण की लीला से जुड़ा हुआ है। यह स्थान श्री कृष्ण भगवान के बाल लीलाओं का स्थान माना जाता है। लेकिन उत्तराखंड के चमोली जनपद के गोपेश्वर में भगवान श्रीकृष्ण और गोपियों की रासलीला के गवाह स्वयं भगवान भोलेनाथ बने थे। यहीं भगवान श्रीकृष्ण ने भोलेनाथ को गोपीनाथ नाम से संबोधित किया था। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गोपेश्वर में भव्य मेले का आयोजन होता है।  पुराणों में उल्लेख है कि भगवान श्रीकृष्ण जब धरती पर गोपियों संग महारास लीला रचा रहे थे, तब भगवान शिव कैलाश में ध्यान मग्न थे, श्रीकृष्ण भी भगवान शिव के भक्त रहे हैं. हर सुबह और शाम कृष्ण महादेव के मंदिर जाया करते थे। अचानक, भोलेनाथ को धरती पर भगवान श्रीकृष्ण की बांसुरी की मधुर धुन और रासलीला का आभास हुआ, तो वे मंत्रमुग्ध हो गए। 
महारास देखने के लिए भोलेनाथ भी स्वयं खिंचे चले आए। उन्होंने गोपी रुप धारण कर लिया और गोपियों के बीच रासलीला में मग्न हो गए, इस अद्भुत पल को देख भोलेनाथ भावविभोर हो गए, भगवान श्रीकृष्ण की बांसुरी की धुन सुनकर गोपियों संग भोलेनाथ भी सुध-बुध खो बैठे। इस पर मायावी भगवान श्रीकृष्ण बेहद प्रसन्न हुए और उन्होंने भोलेनाथ को पहचान लिया। इसी गोपीनाथ की धरती पर भगवान श्रीकृष्ण ने भोलेनाथ को गोपीनाथ के रुप में संबोधित किया था। गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर प्रांगण में शिव का विशाल त्रिशूल भी दर्शनीय है। यह चतुर्थ केदार रूद्रनाथ भगवान की शीतकालीन गद्दी स्थल भी है। धार्मिक और पर्यटन स्थल गोपेश्वर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दूर-दूर से भक्तगण भगवान गोपीनाथ के दर्शनों को पहुंचते हैं। 

Latest News

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...

हक की लड़ाई: बीआरपी और सीआरपी को सरकारी कर्मचारी घो​षित कर विभाग सीधे दे वेतन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन–

आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की...

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...
error: Content is protected !!