भगवान रुद्रनाथ अपने धाम के लिए हुए रवाना, आज ल्विंट्ठी बुग्याल में होगा प्रवास––

by | May 16, 2024 | चमोली | 0 comments

गोपेश्वर: पंच केदार में चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 18 मई को सुबह पांच बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जायेंगे। बृहस्पतिवार को डोली गोपीनाथ मंदिर से रवाना हो गई है।

पंच केदारों में चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट खुलने की प्रक्रियाओं के तहत गुरुवार को भगवान की उत्सव डोली गोपीनाथ मंदिर से रुद्रनाथ मंदिर के लिये रवाना हो गई है। गोपीनाथ मंदिर से उत्सव डोली सेना की बैंड धुनों के साथ ही अपने सैकड़ों भक्तों के साथ उच्च हिमालयी क्षेत्र के लिए रवाना हुई। यहां भगवान रुद्रनाथ के ग्रीष्मकालीन प्रवास को प्रस्थान के दौरान सैकड़ों भक्तों ने गोपीनाथ मंदिर प्रांगण में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उच्च हिमालय में स्थित चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट आगामी 18 मई को ब्रह्म मुहूर्त में विधि विधान से ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये जाएंगे। गुरुवार को यात्रा ल्वींटी बुग्याल में रात्रि प्रवास करेंगी।

गोपीनाथ मंदिर परिसर में गुरुवार को पुजारी आचार्य वेद प्रकाश भट्ट ने भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह मूर्ति का अभिषेक और वैदिक मंत्रों के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भगवान रुद्रनाथ को नौ-नाज (नया अनाज) अर्पित कर पूजा अर्चना कर कुशलता की मनौतियां मांगी। जिसके पश्चात यहां भगवान रुद्रनाथ को पुजारियों द्वारा भोग लगाने के पश्चात भगवान रुद्रनाथ उत्सव डोली ने अपने शीतकालीन गद्दी स्थल के अधिष्ठाता गोपीनाथ भगवान से विदा लेकर उच्च हिमालयी क्षेत्र के प्रस्थान किया। धाम के मुख्य पुजारी आचार्य वेद प्रकाश भट्ट ने बताया कि उत्सव डोली गुरुवार को पैदल यात्रा मार्ग के ल्वींटी बुग्याल में रात्रि प्रवास के बाद शुक्रवार को रुद्रनाथ मंदिर पहुंचेगी। जहां शनिवार को पौराणिक परंपरा के साथ ब्रह्म मुहूर्त में भगवान रुद्रनाथ मंदिर के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये जाएंगे।

Latest News

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...

चमोली: टीबी मुक्त चमोली के लिए युवाओं ने लिया संकल्प, ‘जोश’ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ–

टीबी मुक्त भारत अ​भियान के अंतर्गत युवाओं को टीबी उन्मूलन अ​भियान से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित...

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...
error: Content is protected !!