चमोली: बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे मोहनखाल और सगनतोली के ग्रामीण–

by | May 17, 2024 | चमोली, पेयजल | 0 comments

क्षेत्र में सूखा प्राकृतिक जलस्रोत, जल जीवन मिशन के तहत चल रहा पेयजल लाइन निर्माण का काम भी पड़ा ठप–

पोखरी (चमोली): विकास खंड पोखरी के ग्रामसभा ब्राह्मण थाला के मोहनखाल और सगनतोली तोक में गरमी बढ़ते ही ग्रामीणों के हलक सूखने लगे हैं। मोहनखाल और सगनतोली तोक में पेयजल की किल्लत इस कदर बढ़ गई है कि ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। गांव का एकमात्र पेयजल स्रोत भी सूख गया है। ग्रामीणों ने जल निगम और जल संस्थान से शीघ्र पेयजल की व्यवस्था करने की मांग उठाई है। मोहनखाल में करीब पंद्रह परिवारों की पैतृक व्यावसायिक दुकानें हैं। लेकिन यहां पेयजल की ​स्थिति दयनीय बनीं हुई है।

यहां जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल उपलब्ध कराने की योजना है। बताया गया कि यहां कुछ पाइप लाइन तो बिछायी गयी हैं, लेकिन दूर-दूर तक पेयजल स्रोत उपलब्ध न होने के कारण निर्माण एजेन्सी जल निगम ने काम बंद करवा रखा है। हालांकि जल निगम व जल संस्थान दोनों विभाग पेयजल स्रोत की तलाश में प्रयासरत हैं। दरअसल, ब्राहमण थाला पेयजल योजना जिस स्रोत से संचालित होती है, वहां पानी सूख गया है। अब जल निगम व संस्थान की ओर से गांव के लिए नए पेयजल स्रोत की ढूंढखोज की जा रही है। मोहनखाल में एक हैंडपंप है, यह भी लंबे समय से बंद पड़ा हुआ है। सामाजिक कार्यकर्ता राकेश नेगी और ग्राम प्रधान दीपक थपलियाल ने मोहनखाल और सगनतोली में पेयजल व्यवस्था सुचारु करने की मांग उठाई है।

इधर, जल संस्थान के अवर अ​भियंता मनमोहन राणा और जल निगम के सहायक अ​भियंता सुरेंद्र लाल का कहना है कि ब्राह्मणथाला गांव के लिए जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजना का काम गतिमान है। जिस स्रोत से गांव के लिए पानी की सप्लाई होती थी, वह स्रोत सूख गया है, अब दूसरे स्रोतों की ढूंढखोज की जा रही है। मोहनखाल में बंद पड़े हेंडपंप को भी ठीक करवाया जा रहा है।

Latest News

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...

बदरीनाथ धाम बनेगी विश्वस्तरीय तीर्थ नगरी, मास्टर प्लान के कार्यों में तेजी–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने की मास्टर प्लान के कार्यों की समीक्षा, कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा...

चमोली: राष्ट्रीय स्तर पर चमके युवा शतरंज खिलाड़ी, गोपेश्वर में पहली बार सजा ऑल इंडिया चेस का मंच–

चमोली: राष्ट्रीय स्तर पर चमके युवा शतरंज खिलाड़ी, गोपेश्वर में पहली बार सजा ऑल इंडिया चेस का मंच...

चमोली: भोजन माताएं 29 को करेंगी जिला ​शिक्षाअ​धिकारी कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन, रणनीति बनीं–

गोपेश्वर में आयोजित यूनियन की बैठक में संकुल स्तर पर प्रभारी किए नियुक्त-- गोपेश्वर, 06 जून 2026:...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर बस पर गिरा बोल्डर, एक महिला यात्री की मौत–

भनेरपाणी के पास पहाड़ी से छिटककर बस पर गिरा पत्थर, 32 सवारियां थी सवार-- पीपलकोटी, 05 जून 2026:...

चमाेली: गोपेश्वर में जल्द शुरू होगा चार बेड का डायलेसिस सेंटर–

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने वीडियो जारी कर कहा, जल्द संचालित होगा डायलेसिस सेंटर-- गोपेश्वर, 04 जून...
error: Content is protected !!