भाजपा नारे और भाषण तो अच्छा देती है, पर सरकार नहीं-रणजीत रावत–

by | Aug 30, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

गोपेश्वर। कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व गढ़वाल प्रभारी रणजीत रावत अपने दो दिवसीय भ्रमण पर चमोली जनपद पहुंचे। सोमवार को गोपेश्वर और विकास खंड घाट में उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक ली और आगामी विधानसभा चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा नारे और भाषण तो अच्छा देती है, लेकिन सरकार अच्छी नहीं चला पाते हैं। भाजपा के पूरे कार्यकाल में जनाक्रोश रहा। यदि हमाारे कार्यकर्ता भाजपा सरकार की विफलताओं को जनता तक ले जाएंगे तो निश्चित ही कांग्रेस पूर्ण बहुमत से जीतेगी।  

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रणजीत रावत ने कहा कि सरकार की स्वरोगार योजना कागजों में सिमटकर रह गई है। सरकार ने देवस्थानम बोर्ड बनाकर राज्य के चारधामों में सदियों से चली आ रही धार्मिक परंपरा को ध्वस्त कर दिया है। बाहर के लोगों को बोर्ड में सदस्य बनाया जा रहा है और जिनकी कई पुस्तें मंदिरों में पूजा अर्चना सहित अन्य काम करती आ रही हैं उनको किनारे किया जा रहा है। जनता सरकार को सबक सिखाएगी। रणजीत रावत ने कांग्रेस छोड़कर गए नेताओं की वापसी के सवाल पर कहा कि राजनीति में दरवाजे हर समय खुले रहते हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी को किसी भी तरह से चुनावी मुकाबले से बाहर बताया। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, जिला मुख्य प्रवक्ता विकास जुगरान, पूर्व दायित्वधारी युद्घवीर बर्त्वाल, नगर अध्यक्ष प्रमोद बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, कांग्रेस महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष ऊषा रावत, पूर्व अध्यक्ष रैजा चौधरी, संदीप झिंक्वाण, गोपाल रावत, तेजवीर कंडेरी, मुकुल बिष्ट, योगेंद्र सिंह बिष्ट, अरविंद नेगी, संदीप भंडारी, हरेंद्र राणा के साथ ही कई कार्यकर्ता मौजूद थे। 

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!