छीनो नहीं, रोजगार दो: ढाबों को हटाने के विरोध में सूना पड़ा रुद्रनाथ ट्रैक–

by | May 20, 2024 | चमोली, पर्यटन | 0 comments

दिनभर खाने-पीने के लिए बेहाल रहे तीर्थयात्री, पढ़ें तीर्थयात्रियों ने क्या कहा, लंबी चलेगी लड़ाई–

गोपेश्वर: रुद्रनाथ ट्रैक पर स्थानीय बेरोजगार युवाओं के ढाबे केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग की ओर से हटाने के विरोध में सोमवार को रुद्रनाथ का करीब 19 किलोमीटर का लंबा ट्रैक पूरी तरह से सूना पड़ा रहा। तीर्थयात्री और पर्यटक पैदल रास्ते में खाने-पीने के लिए बेहाल रहे। कहीं भी उन्हें खाने के लिए नहीं मिला।

दिल्ली के पांच तीर्थयात्रियों के दल के सदस्यों ने कहा कि जैसे तैसे वे सगर गांव पहुंचे तो सबसे पहले होटल की ओर दौड़े, खाना खाने के बाद शरीर में जान आई। उन्होंने बताया कि पूरा ट्रैक सूना पड़ा है। लोगों को पानी तक नसीब नहीं हुआ। केदारना​थ वन्यजीव प्रभाग के अ​धिकारियों को यदि ढाबे हटाने ही थे तो यात्रा शुरू होने से पहले कार्रवाई की जानी चाहिए थी।

अपनी व्यथा सुनाते भूखे प्यासे पर्यटक-

वहीं, प्रभावित व्यापारियों के साथ ही जनप्रतिनि​धियों ने केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के डीएफओ अ​भिमन्यु सिंह से मुलाकात कर ढाबों को फिर से लगाने की अनुमति मांगी। कहा गया कि इस वर्ष ढाबों का संचालन होने दें, इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से ढाबों का संचालन करवाएं। बताया जा रहा है कि जिला​धिकारी हिमांशु खुराना ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने अ​धिकारियों से इस संबंध में जानकारी मांगी है।

Latest News

चमोली: मिला कूड़ा तो होगा चालान, पशुओं को निराश्रित किया तो होगी कार्रवाई–

जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमाेली: चीड़ के जंगल में भड़की आग, अ​ग्नि शमन की टीम ने एक घंटे में बुझाई–

ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...

आस्था: श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली आकर्षक शोभायात्रा–

कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...

चमोली: आदर्श प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रावत 36 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, भव्य विदाई समारोह आयोजित–

अ​भिभावकों, ​शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने फूल मालाओं से किया विदा, कहा हमेशा एक प्रेरक शिक्षक व...

चमोली: गोपेश्वर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने किया निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी के साथ ही ​शि​क्षिकाएं रहीं मौजूद, डीएम ने छात्राओं को दिए पढ़ाई के टिप्स...

चमोली: जिला​धिकारी ने की मुख्यमंत्री घोषणा की प्रगति को लेकर समीक्षा–

विधायक अनिल नौटियाल और भूपाल राम टम्टा की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक, निरंतर समन्वय पर दिया जोर...

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...
error: Content is protected !!