गोविंदघाट पहुंचे 2500 तीर्थयात्री, शुक्रवार को हेमकुंड साहिब के लिए रवाना होगा पहला जत्था

by | May 23, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

जोशीमठ (चमोली): हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। गोविंदघाट और घांघरिया में करीब 2500 श्रद्धालु पहुंच गए हैं। शुक्रवार को गोविंदघाट से पहला जत्था हेमकुंड साहिब के लिए रवाना होगा।

श्रद्धालुओं का जत्था रात्रि प्रवास के लिए घांघरिया पहुंचेगा और 25 मई को सुबह करीब 10 बजे हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। गोविंदघाट से लेकर हेमकुुंड साहिब तक गुरुद्वारों को फूलों से सजाया गया है। तीर्थयात्रियों में यात्रा को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। कई श्रद्धालु यात्रा शुरू होने से पहले ही घांघरिया तक पहुंच गए हैं।

गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि शुक्रवार को गोविंदघाट गुरुद्वारे में सबद कीर्तन और गुरुवाणी पाठ के बाद करीब 2000 तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हेमकुंड साहिब के लिए रवाना किया जाएगा। तीर्थयात्रियों में यात्रा को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। हेमकुंड साहिब क्षेत्र में मौसम सामान्य और खुशनुमा बना हुआ है।

Latest News

उत्तराखंड: पांच जनपदों में आरेंज अलर्ट, मौसम सुबह से खराब–

गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृ​ष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...

तेफना गांव के प्रेम सिंह राणा राज्यमंत्री हुए नियुक्त, गांव में उत्सव का माहौल–

देखें राज्यमंत्रियों की पूरी सूची, प्रेम सिंह राणा को सौंपा जनजाति आयोग के अध्यक्ष का दायित्व...

चमोली: मिला कूड़ा तो होगा चालान, पशुओं को निराश्रित किया तो होगी कार्रवाई–

जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमाेली: चीड़ के जंगल में भड़की आग, अ​ग्नि शमन की टीम ने एक घंटे में बुझाई–

ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...

आस्था: श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली आकर्षक शोभायात्रा–

कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...

चमोली: आदर्श प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रावत 36 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, भव्य विदाई समारोह आयोजित–

अ​भिभावकों, ​शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने फूल मालाओं से किया विदा, कहा हमेशा एक प्रेरक शिक्षक व...

चमोली: गोपेश्वर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने किया निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी के साथ ही ​शि​क्षिकाएं रहीं मौजूद, डीएम ने छात्राओं को दिए पढ़ाई के टिप्स...

चमोली: जिला​धिकारी ने की मुख्यमंत्री घोषणा की प्रगति को लेकर समीक्षा–

विधायक अनिल नौटियाल और भूपाल राम टम्टा की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक, निरंतर समन्वय पर दिया जोर...

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...
error: Content is protected !!