जोशीमठ। पैनखंडा युवा संघर्ष समिति ने रविग्राम में खेल मैदान की मांग पर क्रमिक धरना शुरु करने के साथ ही जुलूस-प्रदर्शन किया। संघर्ष समिति ने एलान किया है कि रविग्राम में हेलीपेड किसी भी सूरत में बनने नहीं दिया जाएगा। यहां खेल मैदान ही बनाया जाएगा। समिति ने अभी तक खेल मैदान की भूमि खेल विभाग को हस्तांतरित न होने पर भी आक्रोश जताया। सोमवार को धरना स्थल पर एक सभा भी आयोजित हुई। संघर्ष समिति के अध्यक्ष समीर डिमरी, नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार और जोशीमठ के ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार ने कहा कि क्षेत्र में खेल मैदान न होने से खेल गतिविधियां ठप हैं। जिससे छिपी प्रतिभाओं को निखरने का मौका नहीं मिल पा रहा है। संघर्ष समिति के अध्यक्ष समीर डिमरी ने कहा कि रविग्राम में खेल मैदान की मांग लंबे समय से की जा रही है। लेकिन इस भूमि को उड्डयन विभाग को दे दिया गया है। लोगों के विरोध के बाद सरकार ने इस भूमि को वापस खेल विभाग को हस्तांतरित करने की बात कही थी, लेकिन अभी तक भूमि हस्तांतरण नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक खेल मैदान की भूमि खेल विभाग को हस्तांतरित नहीं हो जाती आंदोलन को जारी रखा जाएगा। सोमवार को विक्रम भुजवाण, माधव सेमवाल, लीलानंद डिमरी, ललित थपलियाल, विजय भुजवाण, दिनेश भुजवाण, शिवप्रसाद सेमवाल, मनोज बिष्ट, ललित खंडूड़ी, अंकित भट्ट, रघुवीर भुजवाण, परशुराम खंडूड़ी, अरविंद सिंह, सुधीर हिंदवाल, रोहित भट्ट, प्रदीप पंवार, मोहित, दिनेश सिंह राणा, ओमप्रकाश डिमरी, अभिषेक रावत, सौरभ राणा और मुकेश नेगी धरने पर बैठे। आंदोलन को पैनखंडा क्षेत्र के युवाओं का पूरा सहयोग मिल रहा है।
रविग्राम में हेलीपेड मंजूर नहीं, खेल मैदान लेकर रहेंगे–
by laxmi Purohit | Aug 30, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

Latest News
आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...
अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...
बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...
टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत युवाओं को टीबी उन्मूलन अभियान से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित...
रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...
सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...
ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...
08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...
35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनरप्रशिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...
