चमोली: धीमा चल रहा भेंटा-भर्की सड़क पर खबाला और कल्पेश्व में पुलों का निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश–

by | May 31, 2024 | चमोली, सड़क | 0 comments

जनप्रतिनि​धियों ने जिला​धिकारी से की मुलाकात, पुलों के निर्माण में तेजी लाने की मांग उठाई–

गोपेश्वर: भेंटा-भरकी सड़क पर खबाला और कल्पेश्वर मंदिर के पास हो रहे पुलों के निर्माण में देरी पर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि पुलों का निर्माण धीमी गति से चल रहा है, जिससे ग्रामीणों को सड़क का लाभ नहीं मिल पा रहा है। यदि जल्द पुलों का निर्माण पूर्ण नहीं हुआ तो क्षेत्रीय जनता आंदोलन शुरू कर देगी।

डीएम को ज्ञापन भेजने वालों में पूर्व ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह नेगी, हर्षवर्धन सिंह फरस्वाण, देवेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह पंवार, बलवीर सिंह नेगी, रघुवीर सिंह, पूरण सिंह, भोला सिंह आदि शामिल रहे। हेलंग-उर्गम सड़क पर सलना गांव से भेंटा-भर्की सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इस सड़क पर कल्प गंगा के खबाला तोक और कल्पेश्वर के पास पुल बनाए जा रहे हैं, लेकिन इनका काम काफी धीमी गति से चल रहा है।

जबकि सड़क का काम पूरा होने वाला है। पुल नहीं बनने से लोगों को सड़क के लिए इंतजार करना पड़ेगा। अगले साल भेंटा-भर्की में मां भगवती की रथ यात्रा का आयोजन प्रस्तावित है। नौ माह तक चलने वाली इस यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुगण शामिल होंगे, तब तक पुल नहीं बनेगा तो लोगों को आवाजाही में परेशानी होगी। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कहा कि यदि निर्माण कार्य में तेजी नहीं लाई गई तो ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Latest News

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...

दुखद: नहीं रहे दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम–

खेल जगत के साथ ही उत्तराखंड व पूरे देश में शोक की लहर, पढ़ें कौन थे जसपाल राणा-- देहरादून, 12 जून...

चमोली: नंदानगर-थराली में आपदा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने बढ़ाई कार्यों की रफ्तार–

जिला​धिकारी और थराली विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए...

चमोली: जैठ पूजे परंपरा के तहत बामणी गांव पहुंचे श्री कुबेर जी, नंदा व उर्वशी माता मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना–

बदरीनाथ धाम में रहा उत्साह, आस्था का माहौल, श्रद्धालुओं ने भजनों की दी शानदार प्रस्तुतियां-- श्री...

चमोली: जंगल जा रही महिला पर भालू का हमला, गंभीर घायल

कुंडबगड़ गांव के पास हुई घटना, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर-- नंदानगर, 11 जून 2026: नंदानगर...
error: Content is protected !!