चमोली: गेहूं की फसल पक चुकी, अब जंगली सुअर करने लगे फसल बर्बाद–

by | Jun 1, 2024 | खेतीबाड़ी, चमोली | 0 comments

डुमक गांव के ग्रामीणों की गेहूं की फसल को बर्बाद कर रहे जंगली सुअर, वन विभाग और प्रशासन से की ग्रामीणों ने ये मांगें–

जोशीमठ (चमोली): विकास खंड जोशीमठ के दूरस्थ गांव डुमक के ग्रामीण जंगली सुअरों के आतंक से परेशान हो उठे हैं। ग्रामीणों की पूरी तरह से पक चुकी गेहूं की फसल को सुअर बर्बाद कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जंगली सुअर फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से सुअरों से फसल को बचाने और प्रशासन से फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की है।

डुमक गांव में इन दिनों गेहूं की फसल खेतों में पककर तैयार हो रखी है, लेकिन जंगली सुअर गेहूं की फसल को बर्बाद कर रहे हैं। ग्रामीण गोविंद सिंह सनवाल, विक्रम सिंह, रघुवीर सिंह, मोहन सिंह और नंदा देवी ने बताया कि सुअरों का आतंक कई दिनों से बना हुआ है।

लोग फसल काटने की तैयारी कर रहे थे लेकिन उससे पहले ही सुअरों ने उसे तहस नहस कर दिया है। वन विभाग को कई बार इसके बारे में सूचित किया गया, लेकिन विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने वन विभाग से सुअरों से फसल की सुरक्षा करवाने और प्रशासन से फसल का आकलन कर मुआवजा दिलाने की मांग की है।

Latest News

बदरीनाथ से यात्रियों को ले जा रहा हेलिकॉप्टर हाईटेंशन लाइन से उलझा–

पायलट ने सूझबूझ दिखाकर खेत में कराई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी-- देहरादून/टिहरी...

चमोली: बूरा गांव की वन पंचायत की भूमि पर बड़े पैमाने पर हुआ अवैध कब्जा, प्रशासन मौन–

वन पंचायत सरपंच प्रबंध समिति, ग्राम पंचायत और महिला मंगल दल ने जिला​धिकारी से की कार्रवाई की मांग...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर मायापुर में आ​खिरकार पूरा हुआ डामरीकरण, यातायात हुआ सुगम–

विवाद के कारण लंबे समय से रुका था चौड़ीकरण और डामरीकरण कार्य, प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद हुई सड़क...

चमोली: गुलदार ने घास लेने गई महिला पर किया हमला, घायल–

जिला अस्पताल में महिला के हाथ में लगाए गए टांके, सुबह मठ सड़क के समीप घास लेने गई थी महिला...

आस्था: बदरीनाथ भगवान के दर्शनों को पहुंचे साउथ सिनेमा के दिग्गज अ​भिनेता श्रीकांत मेका–

चमोली पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों को सराहा, बदरीनाथ मंदिर में की विशेष पूजाएं-- बदरीनाथ, 19 मई 2026:...

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं–

बीते चार साल में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से लिखा पत्र-- देहरादून, 18 मई...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एचडीएफसी बैंक द्वारा दी अत्याधुनिक एंबुलेंस का किया फ्लैग ऑफ–

एंबुलेंस जरूरतमंद लोगों तक त्वरित चिकित्सा सहायता पहुंचाने में निभाएंगी महत्वपूर्ण भूमिका...

चमोली: नीती और माणा घाटी के गांवों में लगेंगे विशेष ​शिविर–

‘जन भागीदारी- सबसे दूर सबसे पहले’ अभियान 2026 का हुआ शुभारंभ-- गोपेश्वर, 18 मई 2026: जनजातीय कार्य...

स्वच्छता अ​​भियान: तुंगनाथ के बेस कैंप भुलकणा में चला स्वच्छता अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में युवाओं ने जुटाया प्लास्टिक कूड़ा -- गोपेश्वर, 18...
error: Content is protected !!