चमोली: उर्गम घाटी के पिलखी गांव में गौरा देवी स्मृति वन की होगी सुरक्षा–

by | Jun 3, 2024 | चमोली, पर्यावरण | 0 comments

संयुक्त जांच टीम ने किया निरीक्षण, पढ़ें, ये बातें आई सामनें, समाधान की योजना बनाई–

गोपेश्वर: पर्यटन क्षेत्र उर्गम घाटी के पिलखी गांव में स्थित गौरा देवी स्मृति वन का सोमवार को जांच टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने प्रथम दृष्टया जांच में स्मृति वन को नुकसान की बात स्वीकार की है।

विकासखंड जोशीमठ के ग्राम पंचायत भेंटा के पिलखी गांव में चिपको आंदोलन की नेत्री गौरा देवी की याद में स्मृति वन तैयार किया गया है। यहां पर विभिन्न प्रजाति के 400 से अधिक पौधे लगाए गए हैं। यहां पर भेंटा-भर्की सड़क का पुस्ता और वनीकरण की दीवार ध्वस्त होने से स्मृति वन को काफी नुकसान हुआ था। इसको लेकर कल्प क्षेत्र विकास आंदोलन के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा था।

जिलाधिकारी ने नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क को इसकी जांच करने के निर्देश दिए। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क और पीएमजीएसवाई की टीम ने सोमवार को स्मृति वन का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। टीम ने प्रथम दृष्टया यहां पर वनीकरण की दीवार क्षतिग्रस्त होने और कुछ पौधे टूटे होने की बात कही। साथ ही सड़क का पुस्ता भी क्षतिग्रस्त पाया गया। स्मृति वन को खतरा होने की बात भी सामने आई है। टीम में वन विभाग के बीट अधिकारी हरीश राणा, पीएमजीएसवाई की जेई रचना बहुगुणा, जेई शिव प्रकाश, लक्ष्मण सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

Latest News

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...

हक की लड़ाई: बीआरपी और सीआरपी को सरकारी कर्मचारी घो​षित कर विभाग सीधे दे वेतन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन–

आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की...

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...
error: Content is protected !!