पर्यावरण संरक्षण: विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना परिसर में आयोजित हुआ पौधरोपण कार्यक्रम–

by | Jun 5, 2024 | चमोली, पर्यावरण | 0 comments

मुख्य महाप्रबंधक अजय वर्मा ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ, कहा, परियोजना निर्माण के साथ ही पर्यावरण संरक्षण पर दे रहे विशेष जोर–

पीपलकोटी(चमोली): विश्व पर्यावरण दिवस पर बुधवार को विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के पर्यावरण विभाग की ओर से कार्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना के महाप्रबंधक अजय वर्मा ने किया। पौधरोपण के उपरांत परियोजना के क्लब भवन में आयोजित गोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण व संवर्द्धन के लिए कर्मचारियों को प्रेरित किया गया। मुख्य महाप्रबंधक ने कहा कि परियोजना के निर्माण के साथ ही पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर दिया जाता है।

परियोजना के डंपिंग जोन के ​स्थिरीकरण के लिए डंपयाड चार सियासैंण में वैटिवर ग्रास का रोपण किया गया है, जिससे यहां पर्यावरण संरक्षण के साथ ही डंपिंग जोन की भी सुविधा मजबूत हो सके। इसके अलावा परियोजना कार्यालय परिसर में हर्बल गार्डन भी विकसित किया गया है। उन्हाेंने आगे कहा कि हरितमा विकास योजना के तहत परियोजना की ओर से वर्तमान में लगभग 8900 पौधों की प्रजाति का रोपण किया गया।

वर्तमान में भी परियोजना द्वारा अपने सामुदायिक कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए बिरही गांव के ग्रामीणों की मांग पर बाढ़ सुरक्षा कार्य करवाए जा रहे हैं। इसके साथ ही ऋ​षिकेश-बदरीनाथ हाईवे के पागल नाला के ट्रीटमेंट में सहयोग करने व सुरक्षात्मक कार्य किए जा रहे हैं। सामाजिक एवं पर्यावरण विभाग के अपर महाप्रबंधक जितेंद्र सिंह बिष्ट ने गोष्ठी में मौजूद सभी कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण में बढ़चढ़ कर आगे आने का आह्वान किया।

इस मौके पर उपमहाप्रबंधक वित्त एवं लेखा एके श्रीवास्तव, उपमहाप्रबंधक यांत्रिकी रविंद्र सिंह मखलोगा, उपमहाप्रबंधक संविदा एवं प्रचालन ओपी आर्य, आरएस पंवार, उप महाप्रबंधक गुणवत्ता एससी भट्ट, उप महाप्रबंधक विद्युत गृह एसपी डोभाल, उप महाप्रबंधक सतर्कता कमल नौ​टियाल के साथ ही अन्य परियोजना अ​धिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!