चमोली: दिग्गजों के गृहक्षेत्र पोखरी में कांग्रेस की अच्छी खासी धमक, पढ़ें किसको कितनी पड़ी वोट–

by | Jun 6, 2024 | चमोली, राजनीति | 0 comments

भाजपा में शामिल हुए राजेंद्र भंडारी के गांव में भी कांग्रेस रही आगे, पड़ सकता है उपचुनाव पर असर–

गोपेश्वर: चमोली जनपद के बदरीनाथ विधानसभा के साथ ही थराली और कर्णप्रयाग में भी कांग्रेस ने बढ़त हासिल की है। यहां तक कि भाजपा के दिग्गजों के क्षेत्र पोखरी में भी कांग्रेस की धमक रही है। कांग्रेस प्रत्याशी ने पोखरी विकास खंड में अच्छी खासी वोट हासिल की हैं।

चुनाव से ऐन वक्त पहले बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे, इसके बावजूद भी भाजपा के दिग्गजों के गृहक्षेत्र में कांग्रेस कड़ी टक्कर देने में सफल रही।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कणप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल और थराली विधायक भूपाल राम टम्टा के गृहक्षेत्रों में भी भाजपा मामूली बढ़त हासिल कर पाई। पोखरी में भाजपा प्रत्याशी को 9263 और कांग्रेस को 6453 मत प्राप्त हुए हैं। यहां कई बूथ ऐसे हैं, जो कांग्रेस आगे रही है।

राजेंद्र भंडारी गांव नैलऐंथा में भाजपा को 100 वोट पड़े हैं, जबकि कांग्रेस यहां से 109 वोट ले गई। इसी क्षेत्र में रडुवाचांदनीखाल बूथ पर भाजपा को 139 और कांग्रेस को 224 वोट, जौरासी में भाजपा 70 व कांग्रेस 252 वोट, मसोली में भाजपा को 126 व कांग्रेस को 231 मत प्राप्त हुए हैं।

आपदा प्रभावित जोशीमठ नगर के बूथों पर भी कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर रहा है। भाजपा विधायक अनिल नौटियाल के गृहक्षेत्रगौचर में भी कांग्रेस अधिक वोट लेने में कामयाब रही। यहां पांच बूथ बनाए गए थे, इनमें भाजपा को 1014 तो कांग्रेस को 1189 वोट हासिल हुए। लोकसभा चुनाव में जनता का जो रुझान देखने को मिला है, उससे लग रहा है कि विधानसभा उपचुनाव में भी इसका असर देखने को मिल सकता है।

Latest News

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...

चमोली: टीबी मुक्त चमोली के लिए युवाओं ने लिया संकल्प, ‘जोश’ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ–

टीबी मुक्त भारत अ​भियान के अंतर्गत युवाओं को टीबी उन्मूलन अ​भियान से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित...

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...
error: Content is protected !!