बिग ब्रेकिंग: हाईटेंशन लाइन में काम करते लाइनमैंन की करंट लगने से मौत या हुई हत्या–

by | Jun 6, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

क्षेत्रीय जनता पहुंची चमोली कोतवाली, लाइनमेन के काम करते हुए शटओपन करने वाले की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े–

पीपलकोटी(चमोली): चमोली-पीपलकोटी के बीच दुर्गापुर में हाईटेंशन लाइन पर काम करते हुए करंट की चपेट में आने से अकाल मौत का ​शिकार हुए लाइनमेन की माैत के मामले में क्षेत्रीय जनता दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली चमोली पहुंची है। उनका कहना है कि जब लाइनमेन ने लाइन का फाल्ट ठीक करने के लिए शटडाउन लिया था, तो शटओपन किसने किया। इसकी जांच हो और दोषी कर्मचारी की तुरंग गिरफ्तारी की जाए। जनता ने शव को भी उसी के बाद उठाने का निर्णय लिया है।

बुधवार 5 जून को पीपलकोटी से लेकर निजमुला घाटी में बिजली बंद रही। दुर्गापुर के पास 11केवी की हाईटेंशन लाइन में आए फाल्ट को ठीक करने के लिए संविदा कर्मी प्रदीप कुमार (32) पुत्र गेंदा लाल, निवासी बिरही दुर्गापुर अकेले ही चला गया।

लाइन पर काम करने के दौरान प्रदीप करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब लाइनमैन से संपर्क नहीं हुआ तो विभागीय कर्मचारी उसको तलाशने क्षेत्र में गए। प्रदीप कुमार का शव खंभे पर लटका हुआ था। उसने शटडाउन भी ले रखा था। लेकिन इस दौरान तारों पर करंट कैसे दौड़ा ऊर्जा निगम इसकी जांच कर रहा है। साथ ही पुलिस प्रशासन की ओर से भी मामले में जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही मामले में गिरफ्तारी हो सकती है।

Latest News

चमोली: नगर पंचायत बदरीनाथ ने कूड़े से कमाए 84 हजार रुपये, एक सप्ताह में आठ टन कचरा उठाया–

बदरीनाथ धाम में स्वच्छता के साथ आय का नया मॉडल, साफ-सफाई में जुटे 79 पर्यावरण मित्र-- बदरीनाथ, 30...

आईसीएसई के इंटर में सौम्या व दसवीं में स्मयन ने किया जिला टॉप–

चमोली जिले में शत प्रतिशत रहा आईसीएसई का परीक्षा परिणाम, सौम्या और स्मयन बने जिला टॉपर-- चमोली, 30...

“प्रतिष्ठा और उधारी बनी मौत की वजह”चमोली पुलिस ने एक महीने पुराने “ब्लाइंडमर्डर” का किया सनसनीखेज खुलासा–

आरोपी गिरफ्तार, कर्णप्रयाग में मीडिया से वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने हत्यांकांड का किया खुलासा...

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन के लिए चमोली में हुंकार, एक मई को पौड़ी कमिश्नरी घेराव की रणनीति तैयार–

गोपेश्वर में कार्मिकों की बैठक में एकजुटता का परिचय देने का किया गया आह्वान, कहा लड़ते रहेंगे हक की...

आस्था: बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे सूफी गायक कैलाश खैर–

मंदिर समिति ने किया कैलाश खैर का स्वागत, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने कैलाश खैर के साथ ​खिंचवाई...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने की सीएम हेल्पलाइन 1905 पर मिली ​शिकायतों की समीक्षा–

लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश, साप्ताहिक समीक्षा होगी...

सख्ती: जनपद में फिर से चलाया जाएगा राशन कार्ड सत्यापन अभियान, अपात्र होंगे चि​न्हित–

फर्जी लाभार्थियों पर होगी कार्रवाई, पात्र लोगों को मिलेगा गैस कनेक्शन एवं आयुष्मान जैसी सुविधाओं का...

जीरो ग्राउंड: रात को निरीक्षण पर निकले रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा–

आपातकालीन परिचालन केंद्र व यात्रा कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण-- रुद्रप्रयाग, 29 अप्रैल 2026:...

चमोली: नम आंखों से भक्तों ने मां अनसूया को दी विदाई, जयकारों से गूंजी मंडल घाटी

सात माह की दिवारा यात्रा पूर्णाहुति के साथ संपन्न, मंदिर में पुनः विराजमान हुई माता की डोली...
error: Content is protected !!