तकदीरवाला कुत्ता: चमोली जनपद में तक़दीर का धनी निकला कुत्ता–

by | Jun 7, 2024 | घोषणा, चमोली | 0 comments

दिल्ली से अपने मालिक के साथ पहुंचा है चमोली जनपद, कुत्ता निकला तकदीरवाला–

नंदप्रयाग(चमोली): चमोली जनपद के कोट कंडारा क्षेत्र में चल रहे तीन दिवसीय दशोलीगढ़ मेले में आयी जनता तब भौचक्की रह गई,जब लॉटरी में इंसान की जगह कुत्ते के नाम का मंच से एलान किया गया कि दशोलीगढ़ मेले में आयोजित लक्कीं ड्रा का प्रथम पुरस्कार स्कूटी ज़िम्मी ने जीती हैं।

तीन दिवसीय दशोलीगढ़ मेले में लोक कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकारों की धूम रही,आयोजन समिति के द्वारा मेले में चार चाँद लगाने को लेकर मेले के अंतिम दिवस लक्कीं ड्रॉ का आयोजन किया था,जिसमें प्रथम पुरस्कार स्कूटी द्वितीय रिफ़्रेजेटर तृतीय टीवी सहित कई अन्य पुरुस्कार रखे गये थे,

पुरस्कार की चाह में एक ही व्यक्ति ने लॉटरी के 10-10 कूपन कटवाए थे,ऐसे में दिल्ली में एक इवेंट कंपनी में काम करने वाले कर्णप्रयाग विकासखंड स्थित चटग्याला गांव निवासी देवेंद्र सिंह रावत ने अपने परिवार के साथ साथ अपने कुत्ते ज़िम्मी के नाम भी एक कूपन कटवा लिया।सांस्कृतिक कार्यक्रमो की समाप्ति के बाद जब लॉटरी की प्रक्रिया शुरू की गई तो मंच से प्रथम पुरस्कार विजेता का नाम लोगो ने सुना तो लोग अचंभित रह गये,क्योंकि स्कूटी विजेता की पर्ची एक कुत्ते ज़िम्मी के नाम निकली।स्कूटी पाने के बाद कुत्ते के स्वामी देवेंद्र सिंह काफ़ी खुश हैं,उन्होंने बताया कि ज़िम्मी उनके लियेपरिवारिक सदस्य की तरह हैं,इसलिए उन्होंने ज़िम्मी के नाम का भी कूपन कटवाया था। दशोलीगढ़ मेले में कई गांवों के दर्शक पहुंचे हुए थे। मेला संपन्न होने के बाद दर्शकों ने सामूहिक रुप से लोकगीतों पर जमकर नृत्य किया।

Latest News

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...

पश्चिम बंगाल में जीत पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा, गोपेश्वर-जोशीमठ में जश्न–

बदरीनाथ में प्रधानमंत्री के नाम की विशेष पूजा, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी...

चमाेली: निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत–

एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी ​शिक्षक कमल किशोर डिमरी हुए सेवानिवृत्त, सजी महफिल, पुरानी यादें हुई ताजा–

अक्षत नाट्य संस्था की ओर से आयोजित किया गया भव्य विदाई समारोह, ​शिक्षक और गणमान्य लोग हुए शामिल...

चमोली: कंडारा में 4 से 6 जून तक सजेगा दशोली गढ़ कौथिग, काफल और लिंगुड़ा के स्टॉल होंगे आकर्षण का केंद्र–

कौ​थिग के आयोजन को लेकर बैठकों का दौर शुरू, कौ​थिग के भव्य आयोजन को लेकर बैठक में हुआ मंथन...

चमोली: इंजीनियरिंग कॉलेज में नीट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 250 ने किया था पंजीकरण–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुई परीक्षा, पढ़ें, कितने अभ्य​र्थियों ने दी नीट परीक्षा, डीएम...
error: Content is protected !!