चमोली से दिल्ली के लिए रवाना हुई डॉ. हिमानी, पिछले साल प्रधानमंत्री से संवाद भी कर चुकी है डॉ. हिमानी–
गोपेश्वर: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णव को नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री शपथ समारोह में शामिल होने का न्यौता मिला है। शनिवार को डॉ. हिमानी दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं। विकसित भारत एंबेसडर कार्यक्रम में डॉ. हिमानी वैष्णव ने बेहतर कार्य किया था। वर्ष 2023 में डॉ. हिमानी वैष्णव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा संवाद भी किया था। उन्होंने प्रधानमंत्री से संगठन से संबंधित सवाल पूछे थे।
बीते साल ही देशभर में चले विकसित भारत अभियान में डॉ. हिमानी वैष्णव ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया था। उन्होंने जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित करवाए। कई नए सदस्यों को संगठन में जोड़ा। हजारों लोगों को नरेंद्र मोदी एप से जोड़ा। संगठन के लिए बेहतर कार्य करने पर उन्हें प्रधानमंत्री के शपथ समारोह में शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ है। डॉ. हिमानी वैष्णव शाम छह बजे वे राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगी और सात बजे नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री शपथ समारोह में प्रतिभाग करेंगी।