चमोली: प्रसिद्ध कथावाचक शंभू प्रसाद पांडेय मानद उपाधि से किए गए सम्मानित–

by | Jun 9, 2024 | चमोली, सम्मान | 0 comments

पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ वृंदावन ने दिया विद्या वाचस्पति साश्वत सम्मान मानद डॉक्टरेट की उपा​धि-

नंदानगर (चमोली): रविवार का दिन चमोली जनपद के लिए उपल​ब्धियों भरा रहा। जनपद के नंदानगर विकास खंड के घूनी गांव के कथावाचक शंभू प्रसाद पांडेय को पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ वृंदावन की ओर से विद्या वाचस्पति शाश्वत सम्मान मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। उन्हें हिंदी लेखन व हिंदी का देश-विदेश में प्रचार-प्रसार के लिए यह उपाधि दी गई है।

भोपाल के रेडिसन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ की ओर से राष्ट्रीय हिंदी संगोष्ठी व विद्या वाचस्पति शाश्वत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें कथावाचक शंभू प्रसाद को मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।

शंभू प्रसाद को हिंदी लेखन, अफ्रीका, युगांडा, दुबई सहित कई देशों में हिंदी का प्रचार-प्रसार करने व गरीब बच्चों की शिक्षा में मदद करने के लिए दिया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त न्यायाधीश देवेंद्र कुमार, विद्यापीठ के कुलपति डॉ. इंदू भूषण मिश्रा के साथ ही कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आचार्य शंभू प्रसाद सती सरल, मृदुभाषी और मिलनसार व्य​क्तित्व के धनी हैं। वे नंदानगर में गौ सदन भी चलाते हैं और क्षेत्र की निर्धन व विधवा महिलाओं की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं।

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!