शहर का नाम बदलकर अपनी नाकामयाबियां छिपा रही सरकार: यशपाल आर्य–

by | Jun 13, 2024 | चमोली, राजनीति | 0 comments

कहा-जोशीमठ शहर को उजाड़ना चाहती है सरकार, आपदा प्रभावितों को राहत देने के बजाय शहर का नाम बदला-5

देहरादून: नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि जोशीमठ के आपदा प्रभावितों को राहत देने में नाकाम राज्य सरकार अब शहर का नाम बदल कर अपनी नाकामयाबियों को छुपाना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया सच में तो सरकार जोशीमठ शहर से लोगों को उजाड़ना चाहती है।

उन्होंने कहा कि , जोशीमठ आपदा के 18 माह बाद भी आपदा प्रभावित लोगों के हालात नहीं बदले हैं । सीमांत चमोली के इस ऐतिहासिक-धार्मिक-सांस्कृतिक शहर को बचाने , प्रभावितों के पुनर्वास और विस्थापन के लिए सरकार ने कोई काम नहीं किया है।

यशपाल आर्य ने कहा कि , समाप्तप्रायः 192 मकानों के मुआवजा तो दिया है लेकिन जिस जमीन पर वे मकान बने थे अभी तक उस जमीन के मुआवजे का रेट भी तय नहीं है। प्रशासन ने 1200 और घरों को रेड जोन में रखकर उन्हें विस्थापित करना है लेकिन उन्हें बसाने के लिए अभी तक भूमि भी नहीं खोजी गई है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि , अब यह सिद्ध हो गया है कि एनटीपीसी परियोजना के कारण ही जोशीमठ शहर खतरे में आया था क्योंकि परियोजना के इस हिस्से में काम बंद होने के बाद जोशीमठ का भू-धंसाव लगभग रुक गया है। उन्होंने कहा कि , सरकार को एनटीपीसी के काम को पूरी तरह रोक देना चाहिए। यशपाल आर्य ने कहा कि , सरकार ने शहर के नीचे बन रहे हेलंग-मारवाड़ी बाईपास का काम भी बंद नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि , शहर के बचाव के लिए अभी तक अलकनंदा नदी पर तटबंधों का काम शुरू नही हुआ है न् ही पानी के ड्रेनेज और सीवर लाइन का काम शुरू हुआ है।

यशपाल आर्य ने कहा कि , सरकार ने खतरे की जद में आये जोशीमठ में खतरे वाले इलाकों का सर्वे भी भेदभावपूर्ण किया है। उन्होंने कहा कि , ये कैसे संभव है कि सेना के इलाके को तो सर्वे में सुरक्षित बता दिया है और उनकी बाड़ से लगे डाड़ोगाँव सर्वे में असुरक्षित हो गया है। सर्वे में परियोजना से जुड़े सारे इलाके सुरक्षित बताए गए हैं और बगल की बस्तियों को असुरक्षित।

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार के निर्णयों से ऐसा लगता है कि वह जोशीमठ शहर को पूरी तरह से उजाड़ कर परियोजनाओं और सेना के लिए आरक्षित करना चाहती है।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि , कत्यूरों के समय से ही इस ऐतिहासिक-धार्मिक-सांस्कृतिक शहर का नाम जोशीमठ था अब अमृतकाल में सरकार की कु-नीतियों से ये शहर उजड़ रहा है। ऐसे में नाम बदलने से शहर के लोगों और शहर का कोई भला होने वाला नहीं है।

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!