रुद्रप्रयाग: बदरीनाथ हाईवे पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 12 सवारों की दर्दनाक मौत–

by | Jun 15, 2024 | दुर्घटना, रूद्रप्रयाग | 0 comments

घायलों को एयर लिफ्ट कर एम्स ऋ​षिकेश ले जाया जा रहा है, ​टेंपो में 15 से 16 यात्री थे सवार–

रुद्रप्रयाग:

गुरग्राम से तुंगनाथ- चोपता 26 लोगों को लेकर घूमने जा रहा एक टेम्पो ट्रैवल वाहन शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे को रुद्रप्रयाग मुख्यालय के समीप  रैंतोली के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन हाईवे से करीब 200 मीटर गहरी खायी में जा गिरा जिसके चलते 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 14 लोगों को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग लाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर्स ने एक व्यक्ति को मृत्य घोषित कर दिया गया। जबकि एक व्यक्ति की मृत्यु ईलाज के दौरान हो गई। सात घायल लोगों को गंभीरता को देखते हुए 07 लोगों को एयर लिफ्ट किया गया। एम्स ऋषिकेश में पहुंचने के बाद दो लोगों की मृत्यु हुई। देर शाम तक घटना में कुल 14 लोगों के मरने की सूचना पुष्टि हुई, जिसमें से तीन लोगों की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी।

 घटना की खबर मिलते ही जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे, मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उप जिलाधिकारी आशीष घिल्डियाल, एआरटीओ प्रमोद कर्नाटक मौके पर पहुंच गए। जबकि एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, पुलिस, जल पुलिस, होमगार्ड के साथ ही स्थानीय लोग रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंचे। सभी की मदद से घायलों को गहरी खाई से सड़क मार्ग तक पहुंचाया गया। इसके बाद एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। जबकि गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गुलबाराय मैदान से अलग अलग हेलीकॉप्टरों की मदद से ऋषिकेश एम्स भेजा गया। मौके पर सुबह से डटे हुए जिलाधिकारी डॉक्टर की भूमिका में नजर आए, एयर लिफ्ट से लेकर अस्पताल में उपचार के दौरान जिलाधिकारी लगातार घायलों का उपचार एवं देखभाल करते हुए नजर आए।

जिला चिकित्सालय रूद्रप्रयाग में इलाज के लिए भर्ती लोगों का विवरणः-

1- वदना शर्मा, उम्र-30 ब्लाक -ए नोयडा, यूपी
2- महिमा त्रिपाठी, उम्र-23, उत्तरप्रदेश
3-कु शुभम सिंह उम्र, 27, सेक्टर-51 नोयडा, यूपी
4- नमिता शर्मा उम्र 30, यूपी
5-लक्ष्य अग्रवाल, उम्र 22, मथुरा, यूपी
6-अमित, पुत्र मनोहर सिंह, उम्र 27, मध्य प्रदेश
7- शंशाक, बिष्ट पुत्र नरेन्द्र बिष्ट, हल्द्वानी

एयर लिफ्ट किए गए मरीजों का विवरणः-

1- धमेन्द्र कुमार उर्फ सैम पुत्र मोहन राम उम्र-23, दिल्ली कैंट
2- सौनिक, उम्र 24, सोनीपत, हरियाणा
3- आदित्य, उम्र 25, मथुरा, उत्तर प्रदेश
4- छवि, उम्र, झाँसी, उत्तर प्रदेश
5- अभिषेक,
6- देव, 24, दिल्ली, उत्तर प्रदेश [ उपचार के दौरान मृत]

नोट- 01 मृत लोगों की शिनाख्त नहीं हो पायी है।

मृतकों की सूची

1- स्मृति शर्मा, उम्र-28, पुत्री राजेश कुमार, डी-01 मुर्धवा हाईटेक काॅलोनी, रेनुकूट सोन भद्र उत्तर प्रदेश
2- मोहनी पाॅण्डे उम्र- 27, पुत्री महेश प्रसाद पांडे, जगपुर प्रतापगढ़ उत्तरप्रेदश।
3- करन सिंह, [ वाहन चालक], अलीगढ,
4- निकिता भट्ट, खटिमा, उत्तराखंड
5- गुरुकीरत सिंह,
6- आकांक्षा, झाँसी, उत्तर प्रदेश
7- स्मृति त्रिपाठी, उत्तरप्रदेश
8- अंजली श्रीवास्तव
9- निकेत सुनील शर्मा,
10- बृजेश बिष्ट, उत्तराखंड

नोट- जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में 02 मृत लोगों की शिनाख्त नहीं हो पायी है।

Latest News

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला​धिकारी ने जारी किए आदेश-- गोपेश्वर, 05 अगस्त...

चमोली: नंदानगर महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित–

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट प्वाइंट और छात्रवृत्ति योजनाओं की दी गई विस्तृत...

उत्तराखंड: भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश–

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...
error: Content is protected !!