जनसभा: भाजपा और कांग्रेस पर जमकर बरसे निर्दलीय प्रत्याशी नवल खाली, कहा परिवर्तन का मन बना चुकी है बदरीनाथ की जनता, देखें वीडियो–

by | Jun 21, 2024 | चमोली, राजनीति | 0 comments

नवल ने श​क्ति प्रदर्शन के साथ किया नामांकन, कहा दल बदलू नेताओं को सिखाएंगे सबक, यह है जनता का चुनाव–

गोपेश्वर: बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को निर्दलीय प्रत्याशी पत्रकार नवल खाली ने अपना नामांकन कराया। इस दौरान उन्होंने श​क्ति प्रदर्शन कर जनसभा को भी संबो​धित किया। नवल खाली अपने संबोधन में राष्ट्रीय पार्टी भाजपा और कांग्रेस पर जमकर बरसे, कहा कि नेताओं के दल बदल के खेल में जनता पिस रही है, जनता अब परिवर्तन के मूड़ में है। इस उपचुनाव में भाजपा या कांग्रेस का प्रत्याशी जीता तो सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन निर्दलीय प्रत्याशी जीता तो सरकार हिल जाएगी।

उन्होंने कहा कि सत्ता की चाबी जनता के हाथ में होती है, न कि नेताओं के हाथ में। इस बार बदरीनाथ की जनता परिवर्तन चाहती है, आज भी विधानसभा के कई गांव सड़क के लिए तरस रहे हैं, अस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं, लेकिन नेताओं का इन समस्याओं से कोई सरोकार नहीं रह गया है। लोग कहते हैं कि उपचुनाव सत्ताधारी पार्टी का चुनाव होेता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है, इस बार यह जनता का चुनाव है, राष्ट्रीय पार्टियों ने जनता को अपनी जागीर समझ रखा है, जनता इन पार्टियों को 24 साल से देख रही है।

उन्होंने इस बार मतदाताओं से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इन दोनों पाटियों का जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं रह गया है। यह उपचुनाव जनता पर जबरदस्ती थोपा गया है, दलबदलू नेता अपने निजी स्वार्थ के लिए जनता का सिर्फ यूज करते हैं, जीतने के बाद उनका जनता से कोई लेना-देना नहीं रहता है।

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!