चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर यात्रा वाहन पलटा, 10 तीर्थयात्री घायल–

by | Jun 23, 2024 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

वाहन में 16 तीर्थयात्री थे सवार, अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराकर सड़क पर पलटा वाहन–

जोशीमठ (चमोली): बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक टेंपो ट्रेवलर्स जेपी चट्टान के पास पहाड़ी से टकराकर सड़क पर ही पलट गया। वाहन में 16 तीर्थयात्री सवार थे, जिनमें से 10 सवार घायल हो गए। गोविंदघाट के थाना प्रभारी लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण ने बताया कि टेंपो ट्रेवलर्स में बिहार, लखनऊ, उज्जैन, अमेठी और हैदराबाद के 16 तीर्थयात्री सवार थे। जेपी चट्टान के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। जिसमें 10 यात्री घायल हो गए, सभी घायलों को पुलिस कर्मियों की मदद से जेपी हॉ​स्पिटललामबगड़ में उपचार कराया गया। वाहन चालक पवनेश कुमार ने बताया कि वह तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ के दर्शन कर ला रहा था, संभवत: वाहन का ब्रेक फेल होने से यह घटना हुई है। हादसे के बाद हाईवे के दोनों ओर वाहनों का लंबे जाम लग गया। पुलिस ने जेसीबी मशीन से वाहन को सड़क से हटाया गया।

Latest News

चमोली: बूरा गांव की वन पंचायत की भूमि पर बड़े पैमाने पर हुआ अवैध कब्जा, प्रशासन मौन–

वन पंचायत सरपंच प्रबंध समिति, ग्राम पंचायत और महिला मंगल दल ने जिला​धिकारी से की कार्रवाई की मांग...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर मायापुर में आ​खिरकार पूरा हुआ डामरीकरण, यातायात हुआ सुगम–

विवाद के कारण लंबे समय से रुका था चौड़ीकरण और डामरीकरण कार्य, प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद हुई सड़क...

चमोली: गुलदार ने घास लेने गई महिला पर किया हमला, घायल–

जिला अस्पताल में महिला के हाथ में लगाए गए टांके, सुबह मठ सड़क के समीप घास लेने गई थी महिला...

आस्था: बदरीनाथ भगवान के दर्शनों को पहुंचे साउथ सिनेमा के दिग्गज अ​भिनेता श्रीकांत मेका–

चमोली पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों को सराहा, बदरीनाथ मंदिर में की विशेष पूजाएं-- बदरीनाथ, 19 मई 2026:...

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं–

बीते चार साल में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से लिखा पत्र-- देहरादून, 18 मई...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एचडीएफसी बैंक द्वारा दी अत्याधुनिक एंबुलेंस का किया फ्लैग ऑफ–

एंबुलेंस जरूरतमंद लोगों तक त्वरित चिकित्सा सहायता पहुंचाने में निभाएंगी महत्वपूर्ण भूमिका...

चमोली: नीती और माणा घाटी के गांवों में लगेंगे विशेष ​शिविर–

‘जन भागीदारी- सबसे दूर सबसे पहले’ अभियान 2026 का हुआ शुभारंभ-- गोपेश्वर, 18 मई 2026: जनजातीय कार्य...

स्वच्छता अ​​भियान: तुंगनाथ के बेस कैंप भुलकणा में चला स्वच्छता अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में युवाओं ने जुटाया प्लास्टिक कूड़ा -- गोपेश्वर, 18...

टीएचडीसीआईएल की विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का हुआ शुभारंभ–

स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देना है उद्देश्य-- पीपलकोटी/चमोली, 18...
error: Content is protected !!