बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव: निर्दलीय प्रत्याशी नवल खाली ने प्रचार किया तेज, त्रिकोणीय मुकाबले की ओर बढ़ा चुनाव–

by | Jun 27, 2024 | चमोली, राजनीति | 0 comments

नगरीय क्षेत्रों से लेकर गांवों की पगडंडियां नाप रहे नवल खाली, ग्रामीणों के बीच कर रहे जनसंपर्क–

चमोली: बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव में प्रचार अभियान ने तेजी पकड़ ली है, निर्दलीय प्रत्याशी नवल खाली के समर्थन में उमड़ रही भीड़ से मुकाबला त्रिकोणीय बनता जा रहा है, निर्दलीय नवल खाली शहरी क्षेत्रों से लेकर गांवों की पगडंडी नापकर जनता से अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को उन्होंने निजमुला घाटी के गांवों का दौरा किया। पाणा, ईरानी, झींझी, पगना, दुर्मी, निजमुला, सैंजी, ब्यारा, गौणा, गाड़ी गांवों में जन संपर्क के दौरान नवल खाली ने कहा कि ये सिर्फ चुनाव नहीं है, ये बद्रीनाथ की जनता का भाजपा कांग्रेस के खिलाफ एक आंदोलन है। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों ने जनता को अपना गुलाम समझ लिया है, जो दलबदल करके जनता पर अनावश्यक चुनाव थोप रहे हैं।

निजमुला घाटी के दूरस्थ गांवों में जनता के बीच निर्दलीय प्रत्याशी नवल खाली-

नवल खाली ने कहा कि इन पार्टियों को सबक सिखाने का एक ही तरीका है कि जनता इस बार अपने निर्दलीय प्रत्याशी को जितवाए ताकि केंद्र तक के नेता हिल जाएं और उनको जनता की ताकत का अंदाजा हो जाय। उन्होंने कहा कि वैसे भी भाजपा कांग्रेस के जीतने हारने से सरकार तो बदलनी नहीं है, ऐसे में निर्दलीय के पक्ष में जनता को इसबार अपनी ताकत दिखानी पड़ेगी। नवल खाली ने कहा कि उन्हें दशोली, जोशीमठ और पोखरी की जनता का आपार समर्थन मिल रहा है, जनता इस बार परिवर्तन का मन बना चुकी है। कहा कि इस बार जनता निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर पूरे देश में नजीर पेश करेगी।

Latest News

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...

चमोली: टीबी मुक्त चमोली के लिए युवाओं ने लिया संकल्प, ‘जोश’ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ–

टीबी मुक्त भारत अ​भियान के अंतर्गत युवाओं को टीबी उन्मूलन अ​भियान से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित...

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...
error: Content is protected !!