प्रेसवार्ता: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा, राजेंद्र भंडारी ने भाजपा के साथ कांग्रेस और जनता को​ दिया धोखा–

by | Jun 29, 2024 | चमोली, राजनीति | 0 comments

कहा प्रदेश में महिला हिंसा चरम पर, आरोपियों को बचाने में लगी प्रदेश सरकार–

गोपेश्वर: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कांग्रेस पार्टी प्रदेश में हो रहे दोनों उप चुनाव बदरीनाथ विधानसभा चुनाव और मंगलौर विधानसभा चुनाव विजयी होगी।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा बदरीनाथ विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उस प्रत्याशी को पार्टी का प्रत्याशी बनाया है। जिसने पहले भाजपा को, फिर कांग्रेस को और जनता को धोखा दिया

शनिवार को गोपेश्वर में कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा बदरीनाथ विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने सबको धोखा दिया है। कहा बदरीनाथ के पूर्व विधायक राजेन्द्र भंडारी को सरकार पर तब दबाव डालना चाहिए था। जब मौजूदा सरकार ने जोशीमठ की आपदा में आपदा प्रभावितों के हित में कोई कार्य नहीं किया। करण माहरा ने कहा भंडारी तब कहाँ थे। जब चमोली सीवरेज करंट हादसे की दोषी संस्था की लापरवाही से लोगों की मौत हुई। माहरा ने कहा भाजपा के वर्तमान प्रत्याशी कभी दावे करते थे कि उनको करोड़ों में खरीदने की कोशिश की गई पर वो नहीं बिके। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने तंज करते हुए कहा क्या अब और अधिक कीमत पर भंडारी ने कांग्रेस छोड़ कर भाजपा ज्वाइन की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कांग्रेस बदरीनाथ विधानसभा और मंगलौर विधानसभा सीट दोनों सीटों पर विजयी होगी। माहरा ने कहा भाजपा सरकार महिलाओं और बालिकाओं के प्रति अपराध करने वालों के साथ खडी़ है। उन्होंने आरोप लगाया अंकिता भंडारी हत्या कांड से लेकर हरिद्वार में मासूम बालिका के साथ दुर्व्यवहार के आरोपी भाजपा के लोग हैं। इसलिए सरकार उन्हें बचा रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने चार धाम यात्रा में अव्यवस्था समेत अन्य मुद्दों पर भी भाजपा को घेरा।

प्रेस वार्ता में कांग्रेस के टेहरी प्रताप नगर के विधायक व चमोली कांग्रेस प्रभारी विक्रम सिंह नेगी ने कहा देश के लोग बदरीनाथ की जनता में बदरीनाथ की छवि देखते हैं। इसलिए बदरीनाथ की जनता को इस चुनाव में बदरीनाथ की जनता के विस्वास के साथ धोखाधड़ी करने वाले और कांग्रेस के साथ विस्वास घात करने वाले भाजपा के प्रत्याशी बने राजेन्द्र भंडारी को चुनाव में हराना होगा। इस प्रेस वार्ता में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुकेश नेगी समेत कांग्रेस के सभी नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest News

उत्तराखंड: ग्राम प्रधानों का वेतन 20 हजार रुपये किया जाए, ग्राम पंचायत से करवाएं 10 लाख रुपये तक के विकास कार्य–

प्रदेश प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री को सौंपा 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन, वेतन वृद्धि और अधिकार...

चमाेली: बंड नागपुर के प्रभावितों ने टीएचडीसी के विरुद्ध आंदोलन शुरू करने का किया एलान–

20 अप्रैल को टीएचडीसी, एचसीसी और प्रभावितों के बीच प्रस्तावित बैठक प्रशासन ने कर दी थी निरस्त, अब...

चमोली: नाबालिग का प्रसव अपने नाम से कराने और नवजात को नदी में फेंकने के आरोप में महिला बरी–

विशेष सत्र न्यायाधीश विंध्याचल सिंह की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में किया पूनम को दोषमुक्त...

जय केदार: दिग्गज उद्योगपति गौतम अदाणी ने किए केदारनाथ धाम के दर्शन–

विशेष विमान से केदारनाथ पहुंचे अदाणी, मंदिर समिति से जुड़ी व्यवस्थाओं के साथ ही निर्माण कार्यों की...

केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व उत्साह, व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे देश-विदेश के श्रद्धालु–

केदारना​थ के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर अ​भिभूत हुए तीर्थयात्री, व्यवस्थाओं को देख संतुष्ट...

चमोली: नगर पंचायत बदरीनाथ ने कूड़े से कमाए 84 हजार रुपये, एक सप्ताह में आठ टन कचरा उठाया–

बदरीनाथ धाम में स्वच्छता के साथ आय का नया मॉडल, साफ-सफाई में जुटे 79 पर्यावरण मित्र-- बदरीनाथ, 30...

आईसीएसई के इंटर में सौम्या व दसवीं में स्मयन ने किया जिला टॉप–

चमोली जिले में शत प्रतिशत रहा आईसीएसई का परीक्षा परिणाम, सौम्या और स्मयन बने जिला टॉपर-- चमोली, 30...

“प्रतिष्ठा और उधारी बनी मौत की वजह”चमोली पुलिस ने एक महीने पुराने “ब्लाइंडमर्डर” का किया सनसनीखेज खुलासा–

आरोपी गिरफ्तार, कर्णप्रयाग में मीडिया से वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने हत्यांकांड का किया खुलासा...

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन के लिए चमोली में हुंकार, एक मई को पौड़ी कमिश्नरी घेराव की रणनीति तैयार–

गोपेश्वर में कार्मिकों की बैठक में एकजुटता का परिचय देने का किया गया आह्वान, कहा लड़ते रहेंगे हक की...
error: Content is protected !!