भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल ने कांग्रेस पर किए तीखे वार, पोखरी में किया जनसंपर्क–
पोखरी (चमोली): भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल ने सोमवार को पोखरी विकास खंड के विभिन्न क्षेत्रों में जनता से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा विकास के नाम पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में प्रदेश विकास के रास्ते पर तेजी से बढ़ रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है।
पोखरी में आयोजित पत्रकार वार्ता में सुयाल ने कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर राजेंद्र भंडारी ने कांग्रेस का त्याग किया। केंद्र में पीएम मोदी और प्रदेश में सीएम धामी की जनकल्याणकारी योजनाओं से आम जन को लाभ पहुंच रहा है। जबकि कांग्रेस ने लंबे समय तक सत्ता में रहते हुए सिर्फ अपने स्वार्थ पूरे किए। कहा कि यहां की जनता 10 जुलाई को राजेंद्र भंडारी के पक्ष में मतदान करेगी।
भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी ने सोमवार को सलना, तोणजी, किमोठ, डुंगर, महंण, रडुवा, कांडई चंद्रशिला, जौरासी, भिकोना, बगथल आदि गांवों में भ्रमण कर लोगों से वोट की अपील की।