विकास के नाम पर जीत दर्ज करेगी भाजपा: विनोद सुयाल–

by | Jul 1, 2024 | चमोली, राजनीति | 0 comments

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल ने कांग्रेस पर किए तीखे वार, पोखरी में किया जनसंपर्क–

पोखरी (चमोली): भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल ने सोमवार को पोखरी विकास खंड के वि​भिन्न क्षेत्रों में जनता से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा विकास के नाम पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में प्रदेश विकास के रास्ते पर तेजी से बढ़ रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है।

पोखरी में आयोजित पत्रकार वार्ता में सुयाल ने कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर राजेंद्र भंडारी ने कांग्रेस का त्याग किया। केंद्र में पीएम मोदी और प्रदेश में सीएम धामी की जनकल्याणकारी योजनाओं से आम जन को लाभ पहुंच रहा है। जबकि कांग्रेस ने लंबे समय तक सत्ता में रहते हुए सिर्फ अपने स्वार्थ पूरे किए। कहा कि यहां की जनता 10 जुलाई को राजेंद्र भंडारी के पक्ष में मतदान करेगी।

भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी ने सोमवार को सलना, तोणजी, किमोठ, डुंगर, महंण, रडुवा, कांडई चंद्रशिला, जौरासी, भिकोना, बगथल आदि गांवों में भ्रमण कर लोगों से वोट की अपील की।

Latest News

उत्तराखंड: ग्राम प्रधानों का वेतन 20 हजार रुपये किया जाए, ग्राम पंचायत से करवाएं 10 लाख रुपये तक के विकास कार्य–

प्रदेश प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री को सौंपा 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन, वेतन वृद्धि और अधिकार...

चमाेली: बंड नागपुर के प्रभावितों ने टीएचडीसी के विरुद्ध आंदोलन शुरू करने का किया एलान–

20 अप्रैल को टीएचडीसी, एचसीसी और प्रभावितों के बीच प्रस्तावित बैठक प्रशासन ने कर दी थी निरस्त, अब...

चमोली: नाबालिग का प्रसव अपने नाम से कराने और नवजात को नदी में फेंकने के आरोप में महिला बरी–

विशेष सत्र न्यायाधीश विंध्याचल सिंह की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में किया पूनम को दोषमुक्त...

जय केदार: दिग्गज उद्योगपति गौतम अदाणी ने किए केदारनाथ धाम के दर्शन–

विशेष विमान से केदारनाथ पहुंचे अदाणी, मंदिर समिति से जुड़ी व्यवस्थाओं के साथ ही निर्माण कार्यों की...

केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व उत्साह, व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे देश-विदेश के श्रद्धालु–

केदारना​थ के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर अ​भिभूत हुए तीर्थयात्री, व्यवस्थाओं को देख संतुष्ट...

चमोली: नगर पंचायत बदरीनाथ ने कूड़े से कमाए 84 हजार रुपये, एक सप्ताह में आठ टन कचरा उठाया–

बदरीनाथ धाम में स्वच्छता के साथ आय का नया मॉडल, साफ-सफाई में जुटे 79 पर्यावरण मित्र-- बदरीनाथ, 30...

आईसीएसई के इंटर में सौम्या व दसवीं में स्मयन ने किया जिला टॉप–

चमोली जिले में शत प्रतिशत रहा आईसीएसई का परीक्षा परिणाम, सौम्या और स्मयन बने जिला टॉपर-- चमोली, 30...

“प्रतिष्ठा और उधारी बनी मौत की वजह”चमोली पुलिस ने एक महीने पुराने “ब्लाइंडमर्डर” का किया सनसनीखेज खुलासा–

आरोपी गिरफ्तार, कर्णप्रयाग में मीडिया से वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने हत्यांकांड का किया खुलासा...

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन के लिए चमोली में हुंकार, एक मई को पौड़ी कमिश्नरी घेराव की रणनीति तैयार–

गोपेश्वर में कार्मिकों की बैठक में एकजुटता का परिचय देने का किया गया आह्वान, कहा लड़ते रहेंगे हक की...
error: Content is protected !!