चमोली: बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए 210 पोलिंग पार्टियां हुई रवाना–

by | Jul 9, 2024 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

जिला निर्वाचन अ​धिकारी हिमांशु खुराना की निगरानी में रवाना हुई पार्टियां, दस जुलाई को होगा मतदान, 13 को मतगणना–

गोपेश्वर: बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए सभी 210 पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गई हैं। मंगलवार को 193 और सोमवार को 17 पार्टियां पोलिंग बूथों के लिए रवाना हुए। जिला निर्वाचन अ​धिकारी हिमांशु खुराना की निगरानी में सभी पार्टियां गोपेश्वर खेल मैदान से रवाना हुई हैं। दस जुलाई को विधानसभा उपचुनाव के तहत मतदान संपन्न होगा।

मतदान समाप्ति के बाद उसी दिन शाम को 83 पोलिंग पार्टियां वापस आएंगी। जबकि 127 पोलिंग पार्टियां एक दिन बाद 11 जुलाई को वापसी करेंगी। सभी पोलिंग पार्टियों द्वारा पीजी कॉलेज गोपेश्वर में स्थित स्ट्रांग रूम में निर्धारित काउंटर पर मतदान सामग्री जमा कराई जाएगी। निष्पक्ष चुनाव के लिए 105 मतदेय स्थलों से वेबकास्टिंग की व्यवस्था भी की गई है। मतदाताओं को आकर्षित करने और उनकी सुविधा के लिए जिले में आदर्श दिव्यांग, युवा, महिला और यूनिक बूथ भी बनाए गए है।

बद्रीनाथ विधानसभा में 102145 मतदाता पंजीकृत है। इसमें पुरुष 52485, महिला 49658 तथा 02 थर्ड जेंडर है। इसके अतिरिक्त 2566 सर्विस मतदाता है। बद्रीनाथ विधानसभा में 990 दिव्यांग और 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 734 मतदाता है। उप चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने बद्रीनाथ विधानसभा में 08 जोनल एवं 53 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए है। बद्रीनाथ विधानसभा के अंतर्गत 06 शैडो एरिया है। जहां पर कोई भी नेटवर्क नहीं है। इन मतदेय स्थलों पर जिला प्रशासन द्वारा सेटेलाइट फोन की व्यवस्था की गई है।

बद्रीनाथ विधानसभा के अंतर्गत सबसे दूरस्थ मतदेय स्थल डुमक है। सबसे अधिक मतदाता वाला मतदेय स्थल पपडियाणा है, इसमें 1175 मतदाता पंजीकृत है। जबकि सबसे कम मतदाता वाला बूथ पैंका है। यहां पर सिर्फ 65 मतदाता है। बद्रीनाथ विधानसभा के पिछले चुनावों में मतदान प्रतिशत पर नजर डाले तो वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में 59.66 प्रतिशत मतदान हुआ। वही वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत 64.15 रहा।

अभी हाल ही में वर्ष 2024 में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में बद्रीनाथ विधानसभा में 57.62 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। मतदान में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्वीप के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए। दिव्यांग और 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं को होम वोटिंग की सुविधा के साथ ही बूथ तक आने जाने के लिए वालियंटर की व्यवस्था की गई है।

आवश्यक सेवाओं में जुड़े कार्मिकों एवं निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों को डाक मतपत्र से वोटिंग की सुविधा दी गई। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान सामान्य प्रेक्षक अनीता रामाचंद्रन, अपर जिला निर्वाचन अ​धिकारीअ​भिनव शाह, उपजिला निर्वाचन अ​धिकारी विवेक प्रकाश, रिटर्निंग ​अ​धिकारीआके पांडेय सहित नोडल अ​धिकारी मौजूद रहे।

Latest News

बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या 14 लाख के पार, हेमकुंड साहिब में भी बढ़ रही आस्था–

केदारनाथ में अभी तक 1368170 तीर्थयात्री कर चुके भगवान केदार बाबा के दर्शन, हेमकुंड साहिब भी पहुंच...

चमोली: निजमुला सड़क पर काली चट्टान का शीघ्र करें स्थायी उपचार, जिला​धिकारी और लोनिवि के ईई से मिले जनप्रतिनिधि–

बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधार की उठाई मांग...

चमोली: भुलकणा से तुंगनाथ तक तीन किलोमीटर के पैदल ट्रैक को खोलें, पथ प्रकाश की हो व्यवस्था–

भुलकणा में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं सड़क, पार्किंग और सीवर की मांगें...

चमोली: निजी भूमि पर निर्माण की अनुमति देने की मांग को लेकर प्रदर्शन, फूटा लोगों का गुस्सा–

जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में किया प्रदर्शन, जिला विकास प्राधिकरण की ओर से लगाई जा रही रोक हटाने की...

चमोली: सोनला में पेयजल लाइन से छेड़छाड़ का आरोप, स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की मांग उठाई–

उपजिला​धिकारी को ज्ञापन सौंपकर जलापूर्ति बहाल करने और दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग- गोपेश्वर, 1...

चमोली: बदरीनाथ मंंदिर के गर्भगृह में माइक्रो कैमरा लेकर पहुंचा श्रद्धालु, पुलिस ने रिकॉर्ड किया​ डिलीट–

युवक का चालान भी किया। पुलिस ने चलाया अ​भियान, 11 लोगों के खिलाफ की चालानी कार्रवाई-- बदरीनाथ, 01...

मांग: मां राजराजेश्वरी नंदा देवी के पड़ाव इच्छोली गांव में पंचायत भवन निर्माण की मांग तेज–

पूर्व ग्राम प्रधान व राज्य आंदोलनकारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने की जिला​धिकारी से मुलाकात, ज्ञापन...

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...
error: Content is protected !!