चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर टूटी चट्टान, दिनभर तीर्थयात्रियों ने झेली फजीहत–

by | Jul 9, 2024 | चमोली, समस्या | 0 comments

स्थानीय लोगों ने भी दो किलोमीटर तक चट्टान से होकर की पैदल आवाजाही, यात्रियों ने बिस्कुट और पानी पीकर बिताया दिन–

जोशीमठ में मंगलवार को चट्टान टूटने से दिनभर बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बा​धित रही। हाईवे के दोनों ओर से यात्रा वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। हाईवे के शाम तक भी नहीं खुलने से पुलिस की ओर से यात्रियों को पीपलकोटी, हेलंग, पाखी, सेलंग और जोशीमठ में रोका गया है। हाईवे बा​धित होने से जोशीमठ क्षेत्र में दिनभर संचार सेवा भी ठप पड़ी रही। कुछ अटूट आस्था वाले तीर्थयात्रियों ने हाईवे से करीब तीन किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर तीर्थयात्रा पर निकले।

बता दें कि मंगलवार को सुबह सात बजे हाईवे पर चट्टान टूटने से बड़े-बड़े बोल्डर आ गए। जिससे हाईवे पूरी तरह से ठप पड़ गया। हाईवे बंद होने की सूचना पर सीमा सड़क संगठन की दो पोकलेेंड मशीनें मौके पर पहुंची और हाईवे को खोलने का काम शुरू हुआ। दिनभर हाईवे को खोलने में मशीनें जुटी रही, लेकिन वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है। हाईवे बंद होने से बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जा रहे श्रद्धालु बेहाल रहे।

श्रद्धालुओं ने पानी और बिस्कुट खाकर दिन बिताया। कुछ तीर्थयात्री पहाड़ी से होते हुए पैदल ही जोशीमठ पहुंचे। बीआरओ के अ​धिकारियों का कहना है कि हाईवे को खोलने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है, देर रात तक हाईवे को खोल दिया जाएगा। बुधवार से वाहनों की सुचारु आवाजाही हो जाएगी। बता दें कि

मंगलवार को सुबह सात बजे जोशीमठ के कूड़ा निस्तारण केंद्र के पास चट्टान से बोल्डर छिटककर हाईवे पर आ गया, जिस कारण हाईवे के दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। मशीनें हाईवे को खोलने में जुटी ही थी कि अचानक सुबह 11 बजे फिर से चट्टान का एक बड़ा हिस्सा टूटकर फिर हाईवे पर आ गया, जिससे हाईवे दिनभर नहीं खुल पाया।

Latest News

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
error: Content is protected !!