जय हिंद: उत्तराखंड ने खोए अपने पांच लाल, भावुक हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

by | Jul 9, 2024 | देहरादून, ब्रेकिंग | 0 comments

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पांचों शवों के पहुंचने पर गमगीन हुआ माहौल, हर किसी की आंखें हुई नम–

देहरादून: जम्मू-कश्मीर के कठुवा में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड के पांच जवान भी बलिदान हो गए। पांचों जवानों के पा​र्थिक शव जौलीग्रांट एयरपोर्ट लाए गए हैं। बलिदानियों के पा​र्थिव शरीर को देख हर किसी की आंखें नम हो गई।

रुद्रप्रयाग निवासी नायब सूबेदार आनंद सिंह, कीर्तिनगर ब्लॉक के थाती डागर निवासी रायफलमेन आदर्श नेगी, लैंसडॉन निवासी हवलदार कमल सिंह, टिहरी गढ़वाल निवासी नायब विनोद भंडारी और रिखणीखाल निवासी रायफलमैन अनुज नेगी का ​बलिदान हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बलिदानियों के पा​र्थिव शरीर को सलामी दी। उन्होंने कहा कि यह हम सभी प्रदेशवासियों के लिए अत्यंत पीढ़ा का समय है, हमने अपना भाई और बेटा खोया है।

बलिदानियों का बलिदान व्य​र्थ नहीं जाएगा, उत्तराखंड सैन्य भूमि है, हमारे रणबांकुरों ने मां भारती की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। अपराह्लन में एयरपोर्ट पर पांचों बलिदानियों के पा​र्थिव शरीर पहुंचे। यरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑन भी दिया गया। इस मौके पर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रेमचंद्र अग्रवाल, विधायक बृजभूषण गैरोला, डीएम, एसएसपी व सेना के अ​धिकारी मौजूद रहे।

Latest News

नंदप्रयाग में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बैसाखी मेला शुरू, सांस्कृतिक उत्साह का माहौल–

जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने की नगर पंचायत को पांच लाख, वार्डों को एक-एक लाख रुपये की...

उत्तराखंड: पंठाली कांठा बुग्याल के दीदार को पहुंची अ​​भिनेत्री सारा अली खान–

दोफन में किया रात्रि प्रवास, प्राकृतिक सुंदरता की खूब की तारीफ, भरपूर आनंद उठाया-- घनसाली (टिहरी)।...

चमोली: पशु क्रूरता के नियमों और प्रावधानों पर प्रभावी अनुपालन करें विभाग और हितधारक: जिलाधिकारी–

अश्व वंशीय पशुओं के संरक्षण को लेकर आयोजित की गई कार्यशाला, हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर घोड़ा...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले अपने पेतृक गांव लौट सकेंगे देश के प्रथम गांव के ग्रामीण–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद प्रशासन ने बनाई व्यवस्था, होटल व्यवसायियों को भी...

चमोली: भव्य बनेगा बंड भूमियाल देवता का मंदिर, जनप्रतिनि​धियों और ग्रामीणों ने किया मंथन–

आगामी मां नंंदा की लोकजात यात्रा को लेकर भी हुई चर्चा, गांव-गांव में होगा बैठक का आयोजन-- पीपलकोटी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग में रात को डायवर्ट रहेगा यातायात, रातभर चलेगा हाईवे पर सुधारीकरण कार्य–

20 अप्रैल तक नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण सड़क से चलेंगे रात को वाहन, पढ़ें पूरी खबर-- गोपेश्वर, 12...

चमोली: चमोली जनपद में प्रधान संगठन के कार्यकारी का हुआ विस्तार, उमेश खंडूड़ी बने कार्यकारी जिलाध्यक्ष–

ग्राम प्रधान महावीर सिंह रावत को बनाया जिला प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत-- गोपेश्वर...

आस्था: अंतिम चरण में पहुंची माता अनसूया की दिवारा यात्रा, कोट महादेव मंदिर में पहुंची डोली–

खल्ला गांव की माता अनसूया की रथ डाेली यात्रा देवलधार ज्वाला मंदिर से खल्ला गांव पहुंची, फूल मालाओं...

चमोली: तेज हवा से दो गौशालाओं की छत उड़ी, कहीं बर्फबारी तो कहीं हुई ओलावृ​ष्टि–

गोपेश्वर पीएनबी के सामने सड़क पर टूटा पेड़, वाहनों की आवाजाही रही बा​धित, फायर के जवानों ने हटाया...
error: Content is protected !!