आस्था: बदरीनाथ धाम में नए रावल की ताजपोशी, तिलपात्र की प्रक्रियाएं हुई शुरू–

by | Jul 13, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

दिनभर चले बदरीनाथ में धार्मिक अनुष्ठान, पढ़ें क्या क्या धार्मिक प्रक्रियाएं हुई, भावुक हुए पुराने रावल–

बदरीनाथ: देश के चार धामों में सर्वश्रेष्ठ बदरीनाथ धाम में नए रावल की ताजपोशी हो गई है, नए रावल के तिलपात्र के तहत दो दिनों तक धाम में कई धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे, शनिवार को सुबह नौ बजे से शुरू हुए अनुष्ठान शाम तक चलते रहे। इस दौरान धाम में पहुंचे तीर्थयात्रियों ने जय बदरीनाथ के जयकारे लगाए। पुराने रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी इस दौरान भावुक हुए और उनकी आंखें झलक उठी।

बदरीनाथ धाम में अब नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी रावल का पदभार ग्रहण करेंगे। नए रावल के तिलपात्र के तहत दिनभर धाम परिसर में कई धार्मिक कार्य संपन्न हुई। धार्मिक परंपराओं के तहत सबसे पहले नायब रावल का मुंडन संस्कार किया गया, बदरीनाथ के धर्माधिकारी और वेदपाठियों के द्वारा धार्मिक अनुष्ठान के तहत बदरीनाथ परिक्रम स्थल में स्थित यज्ञ कुंड में हवन किया। बदरीनाथ धाम में आदि गुरु शंकराचार्य काल से रावल प्रथा चल रही है,

पुराने रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने अपने स्वास्थ्य कारणों ने रावल पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद अब 21वें रावल 30 वर्षीय नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी बदरीनाथ में पूजा पाठ का दायित्व संभालेंगे। धार्मिक अनुष्ठान में शनिवार को बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मुख्य कार्या​धिकारी योगेंद्र सिंह, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, सदस्य भाष्कर डिमरी, बदरीनाथ धाम के प्रभारी अधिकारी गिरीश चौहान, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान के अलावा तीर्थयात्री और हकहकूकधारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

आठ विधाओं की प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए...

चमोली: भुलकण में चला वृहद सफाई अभियान, निगोल नदी में कूड़ा फेंकने पर जताई चिंता–

दो किलोमीटर क्षेत्र से हटाया प्लास्टिक व अन्य कचरा, तुंगनाथ क्षेत्र के व्यापारियों से नदी को...

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...
error: Content is protected !!