बदरीनाथ और केदारनाथ के नाम पर दान, चंदा लेने वाले ठगों की अब खैर नहीं, होगी कानूनी कार्रवाई–

by | Jul 14, 2024 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने संस्थाओं को चेताया, मुख्यमंत्री से किया विमर्श–

गोपेश्वर। अब ठग श्री बदरीनाथ और केदारनाथ के फोटो, वीडियो और नाम का व्यावसायिक उपयोग नहीं कर सकेंगे। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति इसके लिए कठोर कानूनी प्रावधान लाने जा रही है। इस पर कानूनविदों से रायशुमारी ली जा रही है।

बीकेटीसी बदरीनाथ धाम और केदारनाथ के नाम, फोटो और वीडियो के व्यावसायिक उपयोग और अन्य प्रकार के दुरुपयोग को रोकने के लिए कानूनी प्रावधानों की तलाश कर रही है। श्री बदरीना​थ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि संज्ञान में आया है कि कुछ लोग केदारनाथ और बदरीनाथ का नाम, फोटो और वीडियो का व्यावसायिक लाभ के लिए उपयोग कर रहे हैं। धामों के नाम पर ट्रस्ट व संस्थाएं बनाए जा रहे हैं। कई बार आम श्रद्धालु भ्रमित होकर इन संस्थाओं को चंदा देते हैं।

उन्होंने कहा कि हाल ही में केदारनाथ धाम ट्रस्ट, दिल्ली का नाम सामने आया है। इसके अलावा केदारनाथ धर्मशाला ट्रस्ट की ओर से भी धर्मशाला, मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाने के लिए श्रद्धालुओं से चंदा लिए जाने की बात भी कही जा रही थी। धामों के नाम, फोटो व वीडियो के दुरुपयोग को रोकने के लिए कठोर कानूनी प्रावधान बनाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि कुछ समय पूर्व इंटरनेट पर उत्सव नामक एप के माध्यम से बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं से घर बैठे ऑनलाइन पूजा कराने के नाम पर पैसे लेने की बात भी सामने आई थी, जिस पर केदारनाथ मंदिर के प्रभारी अधिकारी द्वारा बीते 24 जून को सोनप्रयाग थाने में तहरीर दी गई है।

Latest News

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
error: Content is protected !!