सख्ती: बदरीनाथ धाम में अवैध फड़ की दस दुकानें हटाई, छह दुकान स्वामियों को भेजा नोटिस–

by | Jul 23, 2024 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

बदरीनाथ धाम में लूप रोड के किनारे कोवल मार्ग पर होने लगा था अतिक्रमण, नगर पंचायत बदरीनाथ ने अपनाया शख्त रुख, दुकानें हटाई–

गोपेश्वर (ब्यूरो): बदरीनाथ धाम में मुख्य नगर क्षेत्र में अवैध रुप से संचालित हो रहे 10 फड़ की दुकानों को नगर पंचायत बदरीनाथ ने ध्वस्त कर दिया है। नगर पंचायत ने छह अन्य फड़ की दुकान चला रहे लोगों को भूमि संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराने के नोटिस जारी किए हैं।

बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान का काम गतिमान है। जिस स्थानों पर मास्टर प्लान का काम पूरा हो गया है, वहां अब अतिक्रमण होने लगा है। मास्टर प्लान के तहत हाल ही में निर्मित लूप रोड के किनारे फुटपाथ पर कुछ लोगों की ओर से फड़ की दुकानें और फूड वेन चलाए जा रहे हैं।

नगर पंचायत ने इन दुकानों को चि​न्हित किया और मंगलवार को पुलिस प्रशासन की मदद से इन्हें हटा दिया गया। ये दुकानें बदरीनाथ मास्टर प्लान की सुंदरता को भी खराब कर रहीं थी। नगर पंचायत के अधीशासीअ​धिकारी सुनील पुरोहित ने कहा कि लूप रोड के किनारे कोवल पथ पर अवैध रुप से फड़ की दुकानें लगाई गई थी, जिन्हें पुलिस प्रशासन की मदद से हटवा दिया गया है।

Latest News

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...
error: Content is protected !!