चमोली: पपड़ियाणा गांव के नंदा देवी मंदिर में ​शिव महापुराण कथा का आयोजन शुरू–

by | Jul 26, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

बाल व्यास प्रमोद चमोली ने औषधीय पौधा रोपने के बाद किया कथा प्रवचन शुरू, मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान भी हुए शुरू–

गोपेश्वर:छजुला ग्राम समिति की ओर से 26 जुलाई से 5 अगस्त तक पपड़ियाण गांव के नंदा देवी मंदिर में आयोजित ​शिव महापुराण कथा का आयोजन शुक्रवार को वि​धिवतरुप से शुरू हो गया है। बाल व्यास आचार्य प्रमोद चमोली ने धार्मिक और औषधीय पौधों का रोपण करने के बाद कथा का शुभारंभ किया। पहले दिन उन्होंने ​शिव की महिमा का बखान किया।

मंदिर में शुक्रवार को सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हुए। क्षेत्र के सैकड़ों भक्तों ने मंदिर में पहुंच कर अपने परिवार की कुशलता की कामना की। डाली लगोला-जीवन बचोलाअ​भियान के पर्यावरण प्रेमी सुधीर तिवारी के आग्रह पर बाल व्यास प्रमोद चमोली ने पौधरोपण किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का आह्वान भी किया। नंदा देवी मंदिर को फूलों से सजाया गया है। क्षेत्र में धार्मिक अनुष्ठान शुरू होने से लोगों में खुशी का माहौल है।

इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता अशोक बिष्ट, दीपक बिष्ट, प्रीति नेगी, पुष्कर सिंह नेगी, संदीप झिंक्वाण आदि मौजूद रहे। आयोजक मंडल के सदस्यों ने बताया कि मां द​क्षिणकाली देवी डोली आगमन के बाद भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। प्रतिदिन सुबह नौ बजे मंडप पूजा आयोजित होगी और कथा का समय अपराह्न 3 बजे से अपराह्न 6 बजे तक होगा।

Latest News

हक की लड़ाई: बीआरपी और सीआरपी को सरकारी कर्मचारी घो​षित कर विभाग सीधे दे वेतन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन–

आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की...

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...

चमोली: वीबी जी रामजी में ऑफलाइन हाजिरी की मांग, प्रधानों ने भेजा 10 सूत्री ज्ञापन–

नेटवर्क की समस्या का हवाला देकर श्रमिकों की उपस्थिति ऑफलाइन दर्ज कराने की उठाई मांग, मांगें पूरी न...

चमोली: छूटे राज्य आंदोलनकारियों ने कहा, वास्तविक आंदोलनकारी आज भी वंचित–

जिलाधिकारी गौरव कुमार को सौंपे मांगपत्र में विशेष जांच और पुनः परीक्षण की मांग उठाई, कहा, अन्य...

चमोली: गोपेश्वर में संकल्प अ​​भियान के तहत पेड़ों पर महिलाओं ने बांधे रक्षासूत्र–

मिष्ठान वितरण किया गया, चिपको की धरती में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 28 अगस्त 2026:...

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...
error: Content is protected !!