आपदा: बादल फटने से मकान के अंदर घुसा मलबा, मां-बेटी की मलबे में दबने से मौत–

by | Jul 27, 2024 | आपदा, नई टिहरी | 0 comments

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बरस रही आफत की बारिश, टिहरी के घनसाली में भारी तबाही–

नई टिहरी: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश आफत बनकर बरस रही है। कहीं मलबा आने से सड़कें बंद हो गई हैं, तो कहीं मलबा घरों में घुस रहा है। शुक्रवार रात को नई टिहरी के घनसाली​ब्लाॅक के बूढ़ाकेदार के पास तोली गांव में दर्दनाक हादसा हो गया।

यहां बादल फटने से एक घर में मलबा घुस गया, जिससे कमरे के अंदर सो रही मां और बेटी की मलबे में दबने से मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर तड़कें पुलिस और एसडीआरएफ़ की टीम ने गाँवपहुँचकर रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया था,रेस्क्यू टीम ने माँ का शव तो बरामद कर लिया लेकिन मलबे के अंदर बेटी की तलाश जारी हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक़ बूढ़ाकेदार से छह किमी दूर झाला पुल के समीप नेपाली मूल के मजदूर एक कच्चा मकान में रहते थे। रात की 2 बजे के लगभग धर्मगंगा के उफान पर आने से पप्पू बहादुर की पत्नी जया(32) और बेटी मोनिका (7) बह गई है। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि नदी में किनारे उनकी तलाशी की गई। लेकिन पता नहीं चल पाया है। पप्पू बहादुर और रमेश बहादुर ने भाग कर जान बचाई है। वहीं तोली गाँव के उच्चतर प्राथमिक विद्यालय भवन के अंदर भी मलवाघुसनें से काफ़ीनुक़सान हुआ हैं,साथ ही लोगो की कृषि भूमि में उगाई गई फसल भी बर्बाद हो गई हैं। क्षेत्र में कई हेक्टेयर कृ​षि भूमि भी तबाह हो गई है। बालगंगा उफान पर बह रही है।

Latest News

कार्रवाई: नशे में वाहन चलाना पड़ा अगस्त्यमुनि के युवा को भारी–

बिना डीएल और जरूरी दस्तावेजों के वाहन दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज-- पोखरी (चमोली)। सड़क...

चमोली: पुलिस स्मृति दिवस पर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि–

पुलिस लाइन में पुष्पचक्र अर्पित कर दो मिनट का रखा मौन-- गोपेश्वर। राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर...

चमोली: दुर्गम गांवों में नुक्कड़ नाटकों से सरकारी योजनाओं की अलख–

अक्षत नाट्य संस्था के कलाकार लोकगीतों और नाटकों के जरिए ग्रामीणों को कर रहे जागरूक-- गोपेश्वर/देवाल।...

जय बदरीविशाल: 16 नवंबर को रात 9:37 बजे बंद होंगे बदरीनाथ मंदिर के कपाट–

विजयदशमी पर घोषित हुई कपाट बंद होने की तिथि, 12 नवंबर से शुरू होंगी पंच पूजाएं-- बदरीनाथ। विजयदशमी...

आस्था: 251 साल बाद नौ माह की बन्याथ यात्रा पर निकलीं मां चंडिका–

शरदोत्सव मेला मंच पर पहुंची देवी की यात्रा, भक्तों को दिया आशीर्वाद पोखरी (चमोली)। चमेठी गांव की मां...

चमोली: भाई की शादी में जा रही बहनों के गहने हुए गुम, पुलिस ने रात एक बजे बैग खोजकर जीता परिवार का दिल–

खुशियों भरे सफर में छा गई चिंता, गुम हो गए ​थे₹14 लाख के जेवर, पुलिस ने ढूंढकर दिए-- चमोली। शादी की...

चमोली: शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुए रुद्रनाथ भगवान–

देवलधार के ज्वाला देवी मंदिर में भोग पूजा के बाद गोपेश्वर के गोपीना​थ मंदिर पहुंची डोली, अब छह माह...

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...
error: Content is protected !!